एडवेंचर का नया ठिकाना कल्ली पश्चिम ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी

 

 

ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी: शहर का सबसे हॉटस्पॉट बना ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी

 

– प्रमुख सचिव ( पर्यटन एवं संस्कृति उप्र) मुकेश मेश्राम ने इसे एडवेंचर का विशेष अनुभव बताया

– डिक्की के फाउंडर चेयरमैन मिलिंद कांबले ने कहा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष एक्सपीरियंस होगी एंटरटेनमेंट सिटी

– फाउंडर चेयरमैन (ड्रीम वर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी) मनीष वर्मा ने इसे मॉडर्न गैजेट्स में फंसे युवाओं के लिए मनोरंजन का नया आयाम बताया

– नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (डिक्की) संजीव डांगी ने कहा यह सिटी किसी ड्रीमवर्ल्ड से कम नहीं

– बिजनेस हेड ओमेक्स लिमिटिड के अंजनी कुमार पांडेय ने बताया एडवेंचर, थ्रिल एक्सपीरियंस के साथ पार्क में है जिंदा डायनासोर

 

 

लखनऊ | कल्ली पश्चिम एरिया के ओमेक्स सिटी में ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी ने शहर में अपने दरवाजे खोल दिए हैं, जो शहर के सबसे नए और सबसे हॉटस्पॉट में से एक है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख सचिव ( पर्यटन एवं संस्कृति उप्र) मुकेश मेश्राम ने किया ।

मुकेश मेश्राम उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव हैं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डिक्की के फाउंडर चेयरमैन पद्मश्री श्री मिलिंद कांबले, डिक्की के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट संजीव डांगी और ओमेक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी पांडे उपस्थित रहे । यह एंटरटेनमेंट सिटी 5 एकड़ में फैली हुई है, जहां आपको पूरा एडवेंचर और थ्रिल एक्सपीरियंस मिलेगा।

 

ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी का मुख्य आकर्षण डायनो वैली है, जहां विशाल आकार के असली जीवित डायनासोर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, यहां एडवेंचर राइड्स के लिए पेंट बॉल एरीना, एडवेंचर ज़ोन, ज़िप लाइनर, एटीवी बाइक्स और गो-कार्ट ट्रैक भी हैं।

 

उद्घाटन के दौरान प्रमुख सचिव ( पर्यटन एवं संस्कृति उप्र) मुकेश मेश्राम ने कहा, “हमें शहर में एक ऐसी जगह बनाने का अवसर मिला है जो लोगों को एडवेंचर और थ्रिल का अनुभव कराएगी। ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी शहर का सबसे पसंदीदा स्थान बन जाएगा।”

 

 

युवाओं के लिए होगा एंटरटेनमेंट का नया आयाम

 

ड्रीम वर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी के फाउंडर चेयरमैन श्री मनीष वर्मा ने इसे मॉडर्न गैजेट्स में फंसे युवाओं के लिए एंटरटेनमेंट और फिजिकल एक्टिविटी का नया आयाम बताया । उन्होंने कहा यह इंटरटेनमेंट वर्ल्ड किफायती कीमतों में विशेष सुविधाओं से भरपूर है। आज तकनीक और इंटरनेट की दुनिया में फंसे युवा शारीरिक गतिविधि वाले खेलों से दूरी बना रहे हैं । जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में यह इंटरटेनमेंट वर्ल्ड युवाओं को खेलने और शारीरिक गतिविधि के लिए नया आयाम साबित होगा । जो डिजिटल वर्ल्ड में फंसे युवाओं को बाहर निकालने में मददगार साबित होगा । यह शुरुआत उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिए मददगार होगी ।

 

 

ड्रीमवर्ल्ड एंटरटेनमेंट सिटी के कुछ खास आकर्षण:

 

– डायनो वैली: विशाल आकार के असली डायनासोर के साथ एक अनोखा अनुभव।

– पेंट बॉल एरीना: अपने दोस्तों के साथ पेंट बॉल खेलने का मौका।

– एडवेंचर ज़ोन: विभिन्न प्रकार के एडवेंचर राइड्स का अनुभव करें।

– ज़िप लाइनर: शहर के ऊपर से ज़िप लाइनर का अनुभव करें।

– एटीवी बाइक्स: एटीवी बाइक्स पर सवारी करने का मौका।

– गो-कार्ट ट्रैक: गो-कार्ट रेसिंग का अनुभव करें।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *