एक ईंट और एक रुपये से महाराजा अग्रसेन जी ने किया था समाज का उत्थान-नेहा जैन*

 

_महाराजा अग्रसेन जयंती पर मेधावी एवं स्पर्धा विजेताओं का सम्मान_

 

लखनऊ। श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मोतीनगर स्थित अग्रवाल शिक्षा संस्थान परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतिम दिन हवन पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेधावी छात्रों का सम्मान के नाम रहा। अग्रसेन जयंती पर सुबह 10 बजे पुरोहितों ने महाराजा अग्रसेन की पूजन अर्चन, हवन अनुष्ठान संपन्न कराया। पुरोहित ने सभी जनों को रक्षासूत्र बांध, आर्शीवाद प्रदान कर उनकी सुख समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं शाम को मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के सेठ रामजस हॉल में मुख्य अतिथियों एवं अग्रवाल सभा के वरिष्ठ जनों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को के नेहा जैन आईएएस एवं विशिष्ट अतिथि अग्रवाल शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष लोकराम अग्रवाल मौजूद थे। समिति के वरिष्ठजनों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अग्रवस्त्र से किया। अग्रवाल समाज को संबोधित करते हुए नेहा जैन ने कहा कि महान शासक थे महाराजा अग्रसेन। वे कर्मयोगी लोकनायक तो थे ही, संतुलित एवं आदर्श समाजवादी व्यवस्था के निर्माता भी थे। वे समाजवाद के प्रणेता, गणतंत्र के संस्थापक, अहिंसा के पुजारी व शांति के दूत थे। उन्होंने अपने आदर्श जीवन-कर्म से, सकल मानव समाज को महानता का जीवन-पथ दर्शाया। उन्होंने कल्याणकारी सामाजिक परियोजनाओं की शुरुआत, अग्रोहा राज्य की स्थापना की और एक ईंट, एक रुपया की नीति चलाई, जिससे जरूरतमंदों को घर बनाने और व्यापार शुरू करने में मदद मिली। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का शुभारंभ बच्चों ने गणेश वंदना से की। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम, अग्रोहा किड्स, मोतीनगर के बच्चों ने लोकनृत्यों एवं महाराजा अग्रसेन पर नृत्य नाटयों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथियों ने वर्ष 2025 के अग्रवंशी मेधावी छात्रों एवं प्रतियोगिताओं की विजयी महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कृत किया। जयंती समारोह में आई प्रत्येक महिला को रामनिवास फ्लोर मिल्स प्रा लि के प्रो किशन कुमार अग्रवाल की ओर से आर्कषक उपहार दिए गए। जयंती समारोह को सफल बनाने में आरएम टेडर्स के प्रो. मनोज कुमार हवेलिया, ग्लिटर्स गिफ्टस एण्ड ट्वायज के प्रो. नीलेश अग्रवाल टाटा ने भरभूर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ जगदीश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार सिंघल, महामंत्री अनुपम मित्तल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष गोविंद कुक्कू, नीरज जी,प्रदीप कुमार अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल सुनील सोनू, मनोज हवेलिया, नीलेश टाटा ,असित अग्रवाल एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बाक्स

*इन मेधावी एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान*

मेधावी बच्चों में कार्तिकेय बंसल, केशव मित्तल, ध्रुव अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल, शशक्त अग्रवाल, उत्सव अग्रवाल, आयुष गोयल, अतुल्य गोयल, हर्षित अग्रवाल, अग्रिमा अग्रवाल, वणिका अग्रवाल, रिधिमा अग्रवाल, आर्यन गोयल, प्रिशास अग्रवाल, नेल आर्ट में हर्षिता मित्तल, अनुराधा गोयल, शशि अग्रवाल, फूलों से बंदनवार बनाने में रिद्ध अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, रीना सिंघल, फलों व सब्जी के आभूषण में अर्पिता अग्रवाल, रीना सिंघल, प्रीति अग्रवाल एवं सांत्वना में प्रिया अग्रवाल, शशि अग्रवाल, टीना अग्रवाल, सविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अनुराधा गोयल।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *