R.A.M ने चला दी पंजाब नेशनल बैंक के मुनाफे की गाड़ी

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में पीएनबी का शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़ा

 

 

रिटेल एग्रीकल्चर माइक्रो इंडस्ट्री (R.A.M.)ने पंजाब नेशनल बैंक की दूसरी क्वार्टर में विकास और मुनाफे को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बातें पंजाब नेशनल बैंक की दूसरी तिमाही के नतीजे की वर्चुअल प्रेसवार्ता के दौरान प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्र ने अपने मुख्यालय नई दिल्ली में कहीं।

उन्होंने बताया कि रैम अग्रिमों में वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है। बैंक का ऋण-जमा अनुपात वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 72.33 फीसदी हो गया है जोकि पहली तिमाही में 71.09 फीसदी था।

 

सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14 फीसदी बढ़ा है।

वित्तीय परिणामों का एलान करते हुए पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्र ने बताया वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बैंक को 4904 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुए शुद्ध लाभ 4303 करोड़ रूपये से 14 फीसदी अधिक है। पीएनबी के परिचालन लाभ में वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 5.5 फीसदी की वृद्धि वर्ष दर वर्ष आधार पर हुई है। बैंक का सकल एनपीए में सुधार के साथ वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 3.45 फीसदी रहा है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 4.48 फीसदी था। वहीं शुद्ध एनपीए घठकर 0.36 फीसदी पर आ गया है जो पिछले साल इसी अवधि में 0.46 फीसदी था।

पीएनबी एमडी एवं सीईओ ने बताया बैंक का वैश्विक बिजनेस वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 10.6 फीसदी बढ़कर सितंबर 2025 को 2786673 करोड़ रूपये हो गया जोकि सितंबर 2024 में 2520246 करोड़ रूपये था। वैश्विक जमा राशियों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 10.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी है। वैश्विक अग्रिम 10.1 फीसदी बढ़ा है। रैम अग्रिमों में वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी है। बैंक का ऋण-जमा अनुपात वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 72.33 फीसदी हो गया है जोकि पहली तिमाही में 71.09 फीसदी था।

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में वर्ष दर वर्ष आधार पर बचत खाते में जमाराशियां 4.2 फीसदी व चालू खाते में 9 फीसदी बढ़ी हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *