उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और मिराया अग्रवाल ने जीते दोहरे खिताब* 

 

*आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट*

*लखनऊ, 17 अक्टूबर 2025।* उत्तर प्रदेश के उभरते टेनिस सितारों ऋषि यादव व मिराया अग्रवाल ने आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए एकल व युगल दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर लिए।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट का प्रायोजक शालीमार ग्रुप है।

बालिका एकल फाइनल में सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल ने कनार्टक की आद्या चौरसिया को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर खिताब जीता। मिराया ने पहला सेट आसानी से जीता और दूसरे सेट में भी सटीक रणनीति से बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की।

आद्या, जिन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली की स्नेह नंदल को हराकर उलटफेर किया था, ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए लेकिन मिराया के आत्मविश्वास के आगे टिक नहीं सकी। इससे पूर्व मिराया ने दिल्ली की मानवी राठी के साथ बालिका युगल का खिताब भी अपने नाम किया था।

बालक एकल का खिताब तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव ने आठवीं वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य द्विवेदी को 5-7, 6-3, 7-6(4) से हराया। साढ़े तीन घंटे तक चले रोमांचक फाइनल में पहला सेट सानिध्य ने कड़े संघर्ष के बाद जीता। वहीं दूसरे सेट में ऋषि ने शानदार वापसी की और जीत से बराबरी की। तीसरे व निर्णायक सेट में एक-एक अंक के लिए संघर्षपूर्ण टक्कर में ऋषि भारी पड़े और टाईब्रेक में जीत दर्ज की।

बालक युगल फाइनल में उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव व सानिध्य द्विवेदी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रिटायर्ड जस्टिस एआर मसूदी और विशिष्ट अतिथि एडीजी (प्रशिक्षण) मुख्यालय लखनऊ डा.बीडी पॉल्सन (आईपीएस) ने पुरस्कार वितरित कर विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, शालीमार ग्रुप के निदेशक अनवर रिजवी, इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक ख्वाजा सैयद फैजी यूनुस, एसडीएस के संस्थापक सदस्य सौरभ चतुर्वेदी, दीपक पाठक, पवन सागर, टूर्नामेंट रेफरी गीतिका पॉल, टूर्नामेंट निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट और अभिषेक विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के समापन के बाद खिलाड़ियों, कोचों और आयोजकों ने कोर्ट पर ही दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और दीयों की रोशनी से उत्सव का माहौल बन गया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

CII Quality Circle Competition 2026: Maruti Suzuki Secures First Place in Lucknow’s Premier Industrial Showcase

Maruti Suzuki Leads the Quality Race at 39th CII Uttar Pradesh Competition Denso India and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *