परिवहन निगम के 48 बस स्टेशनों को पी०पी०पी० माण्डल पर विकास- एल. वेंकटेश्वर लू

एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में निदेशक मण्डल की 247 वीं बैठक में लिये गये अहम निर्णय

परिवहन निगम के 48 बस स्टेशनों को द्वितीय चरण में पी०पी०पी० पद्धति पर आधुनिक बस टर्मिनल एवं कॉमर्शियल कॉम्पलैक्स के रूप में विकसित कराये जाने के दृष्टिगत सैद्धांतिक सहमति परिवहन निगम अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में को निदेशक मण्डल की 247 वीं बैठक हुई।

अध्यक्ष परिवहन निगम ने बताया कि परिवहन निगम की डा0 राम मनोहर लोहिया कार्यशाला कानपुर तथा केन्द्रीय कार्यशाला कानपुर में पूर्व से संचालित पुरानी बसों का मिनी रिनोवेशन कार्य कराये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। शासन से मिलने वाली धनराशि के दृष्टिगत वर्ष 2024-25 के आय-व्यय में 2000 नई बी0एस0-6 डीजल बसें, 3000 फुल्ली बिल्ट ए०सी० इलेक्ट्रिक बसों को क्रय कर बस बेडे़ में सम्मिलित किया जाना तथा 5000 नई इलेक्ट्रिक बसों को अनुबन्ध पर लिये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
श्री लू ने बताया कि उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की बसों हेतु परिचालक कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से महिला परिचालकों को आबद्ध किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया।
बोर्ड की बैठक में मासूम अली सरवर प्रबन्ध निदेशक, प्रण्ता ऐश्वर्य अपर प्रबन्ध निदेशक, के०पी० सिंह विशेष सचिव, वी०के० सोनकिया विशेष सचिव (परिवहन), अभिषेक सिंह विशेष सचिव (सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो), भारतीय प्रबन्ध संस्थान, परिवहन विभाग एवं वित्त विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *