मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से वेतन निर्गत किये जाय -मंत्री आशीष पटेल

प्राविधिक शिक्षा विभाग के डिग्री एवं डिप्लोमा सेक्टर हेतु शासन द्वारा जारी बजट का शत प्रतिशत उपयोग किया जाय

छात्रों के हित मे नए प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग प्रस्तुत की जाय

संस्थान को और बेहतर बनाने के प्रस्ताव प्रस्तुत करें निदेशक

संस्थानों में छात्रों का प्रवेश बढ़ाने के साथ-साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छात्रों को कौशल परक प्रशिक्षण प्रदान किया जाय

समूह ग के रिक्त पदों के संबंध में अधियाचन 31 दिसम्बर 2023 तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाय

नियुक्ति प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश शासन से निर्धारित आरक्षण के नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाय

पूजा श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से वेतन निर्गत किये जाय। यें बातें प्राविधिक शिक्षा विभाग के डिग्री एवं डिप्लोमा सेक्टर की समीक्षा बैठक में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विधान सभा स्थित सभागार में कही।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रों के हित मे नए प्रस्ताव तैयार कर उसके लिए बजट की मांग प्रस्तुत की जाय। छात्रों के लिए कॉलेज में मल्टीपर्पज हॉल का प्रस्ताव तैयार किया जाय, जिससे कि एक ही जगह सभी सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध हो सके। सभी कॉलेजों के निदेशक अपने संस्थान को और बेहतर बनाने के प्रस्ताव भी प्रस्तुत करें। संस्थानो में बिजली की खपत कम करने पर जोर दिया जाय। संस्थानो में सोलर रूफ टॉप लगाया जाये। उन्होंने गोण्डा, बस्ती, मिर्जापुर तथा प्रतापगढ़ के नवीन इंजीनियरिंग कॉलेजों की विस्तार से चर्चा की।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि तीनो विश्वविद्यालयों एवं सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों का प्रवेश बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। संस्थानो में स्टार्टअप योजना को बढ़ावा देने का कार्य किया जाय। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छात्रों को कौशल परक प्रशिक्षण प्रदान किया जाय। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज में कम से कम 50 छात्रों को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाय।
तीनो विश्वविद्यालयों एवं सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के निदेशको को निर्देशित किया कि संस्थानो में सभी रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जाय। तीनो विश्वविद्यालयों एवं सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में समूह ग के रिक्त पदों के संबंध में अधियाचन 31 दिसम्बर 2023 तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाय। नियुक्ति प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश शासन से निर्धारित आरक्षण के नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाय।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एम. देवराज, विशेष सचिव अन्नावि दिनेश कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, संयुक्त सचिव कुलपति एकेटीयू लखनऊ, एचबीटीयू कानपुर, एमएमएमटीयू गोरखपुर, समस्त निदेशकगण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *