उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन्स का 62 वाँ स्थापना दिवस

 उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन्स का 62 वाँ स्थापना दिवस का कार्यक्रम जवाहर भवन लखनऊ में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिवाकर सिंह प्रांतीय अध्यक्ष जी एवं संचालन कनौजिया विनोद बुद्धिराम, प्रांतीय महामंत्री द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक गण श्री एस पी सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पेंशनर एसोसिएशन, श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री राम विरज रावत, श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री सतेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, उ०प्र०, कुमारी पूर्णिमा सिन्हा उर्फ पूनम सिन्हा द्वारा फेडरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हित में सतत प्रयत्न शील रहने का आवाहन किया । इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक पद पर श्री महराजदीन चौधरी, श्री सतेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, उ०प्र०, श्री देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष राज्य संपत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं कुमारी पूर्णिमा सिन्हा उर्फ पूनम सिन्हा जी को सर्वसम्मति से उ०प्र० फेडरेशन का, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री नीलमणि नरसिंह राव, प्रांतीय महामंत्री, मिनिस्ट्रियल पशुपालन विभाग, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार पाण्डेय, प्रांतीय महामंत्री, भण्डार कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग, उ०प्र० व श्री कमलेश कुमार, प्रांतीय महामंत्री, राज्य संपत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव पूर्व स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय, लखनऊ को प्रांतीय विधिक सलाहकार, श्री विजय प्रकाश सिंह, जनपद अध्यक्ष, लखनऊ, श्री सर्वेश कुमार, जनपद मंत्री, लखनऊ एवं नेहा मिश्रा, जनपद अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), लखनऊ तथा श्री अनूप कुमार मिश्र, आजीवन संरक्षक जनपद रायबरेली सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस बी यादव राष्ट्रीय महासचिव जी, COCE&W द्वारा आठवें वेतन आयोग के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री जे एन तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष जी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा शासन स्तर से मान्यता प्राप्त समस्त परिसंघों को एक जुट कर शासकीय मान्यता के अनुरूप वैधानिक रूप से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का गठन के फेडरेशन के प्रस्ताव पर कर्मचारी हितों के दृष्टिगत समर्थन कर संयुक्त रूप से संघर्ष का आवाहन किया गया जिसका फेडरेशन द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर सुशील कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, विजय कुमार लोधी, संजय कुमार, श्याम सिंह, बंशीधर मिश्रा, विनीत शर्मा, अमित सिंह, अमित शाही, लल्लन, श्रीपाल, राजविंदर कौर, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, सूरज कुमार, रविन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार राय, सुरेन्द्र नाथ दुबे, चन्द्रभान, अजीत कुमार, अवधेश यादव, विभूति नारायण, सौरभ यादव, इत्यादि गण मौजूद रहे ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *