उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के संघर्षशील का 8वां स्थापना दिवस 

 

*राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा जी ने स्थापना दिवस पर दी बधाई*

 

 उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि 16 अप्रैल 2017 यह वह ऐतिहासिक दिन है जब उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन की नींव पड़ी। यह केवल एक संगठन की स्थापना नहीं थी, बल्कि सैकड़ों पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों के अस्तित्व और अधिकारों के लिए एक सामूहिक संघर्ष का आरंभ था। उसी दिन लखनऊ के ऐशबाग सहित पूरे प्रदेश में सैकड़ों पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों को उनके वर्षों पुराने व्यापार स्थल से उजाड़ दिया गया था।इस अन्याय के विरोध में उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन ने वर्षों तक अपने ही स्थापना दिवस को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया एक ऐसा संगठन जो अपने जन्मदिवस को खुशी नहीं, बल्कि न्याय की पुकार के रूप में मनाता रहा।हम उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी,

उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी,

राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी,वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी,सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा जी,नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी

जिन्होंने न केवल पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों की पीड़ा को समझा, बल्कि ठोस कदम उठाकर उनके जख्मों पर मरहम भी लगाया।

प्रदेश महासचिव अख्तर खान ने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों को जो अवसर प्रदान किया गया, वह न केवल एक नीति परिवर्तन था, बल्कि हजारों परिवारों की आशा और पुनर्निर्माण का मार्ग बन गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह ने बताया आज प्रदेश भर के व्यापारी लगभग सभी जिलों में लाइसेंस प्राप्त कर सरकार को राजस्व प्रदान कर रहे हैं और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी दे रहे हैं।

यह संघर्ष जरूर लंबा रहा, लेकिन इसने हमें दृढ़, जागरूक और संगठित किया। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हर उस व्यापारी की आवाज है जो अपने हक और सम्मान के लिए खड़ा हुआ।वही प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज खान ने बताया कि आज प्रांतीय कार्यालय में केक काट कर मुख्य पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस मनाया व राज्य सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा जी को अंगवस्त्र पहना कर उनका आभार व्यक्त किया जिस पर डॉ दिनेश शर्मा जी ने उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के स्थापना दिवस की बधाई दी व हर समस्या को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया|

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *