12वें सन्त कँवरराम शीतकालीन रैन बसेरा का शुभारम्भ निर्धन निराश्रितों को सुरक्षित एवं आधुनिक शीतकालीन रात्रि आश्रय

 

 

मानवता के मसीहा अरम शहीर सन्त कंवरराम साहिब के प्रदर्शित सेवा मार्ग में अपनी श्रद्धा समर्पित करने की भावना के साथ स्थापित सन्त कंवरराम सेवा मण्डल विगत 11 वर्षों से मानव सेवा के क्षेत्र में अपना यथा समर्थ योगदान देता आया है।

 

Nanak Chand lakhmani ने बताया कि सन्त कँवरराम साहिब को समर्पित विभिन्न सेवाओं की श्रृंखला में पिछले 11 वर्षों से रैन बसेरे में लगभग दो लाख लोग रात्रि आश्रय सेवा का लाभ प्राप्त कर चुके है।

 

संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतेन्द्र भवनानी ने बताया कि इस वर्ष नहर चौराहे पर पुल बनने के कारण रैन बसेरा सन्त कंवरराम चौराहा आलमबाग में लगाया जा रहा है। रैन बसेरे की सेवा का शुभारम्भ दिनांक 24.11.2024 सायं 6 बजे शिव शान्ति सन्त बाबा आसुदाराम आश्रम के साई मोहन लाल जी व साई हरीश लाल जी एवं माननीय महापौर सुषमा खडकवाल जी के शुभ करकमलों से हुआ। यह रैन बसेरा पूर्णतः सुरक्षित है। यहां 24 घंटे सी.सी.टी.वी. कैमरा के साथ आगन्तुकों का प्रविष्ट रजिस्टर बनाया जाता है। जिसमें नाम पता व पहचान पत्र अंकित किया जाता है। यहां भोजन, बाय, गर्म कपड़ो इत्यादि का विवरण समाज के लोगों के द्वारा लगभग रोज ही किया जाता है।

 

सेवा मण्डल के अध्यक्ष श्री अमर अठवानी ने सूचना देते हुए कहा कि सेवा शुभारम्भ के इस मौके पर वरिष्ठ अतिथियों के रूप में कैण्ट के पूर्व विधायक श्री सुरेश चन्द्र तिवारी, सिन्धी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नानक चन्द लखवानी, पार्षदगण श्री पीयूष दीवान एवं गिरीश मिश्र उपस्थित थे।

 

रोवा मण्डल के उपाध्यक्ष श्री मनोज पंजाबी, कोषाध्यक्ष श्री वीर चन्दानी, मुरलीधर अहूजा, अशोक चांदवानी, दीपक चांदवानी, हेमन्त चंदानी, अजीत जोगी, दर्पण लखवानी, दिनेश लक्षवानी, मनमोहन अहूजा, तरून सांग्यानी मुख्य अतिथि समेत पधारे। नगर व समाज के समस्त वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब किसी कार्य में बड़ी का आशीर्वाद मिलता है तो कार्यकर्ता विशेष ऊर्जा के साथ सम्पादित करने में समर्थ हो जाते है और उन्हे अपने परिश्रम का बिल्कुल आभास नहीं होता है।

 

(सचिव) अमर शहीद सन्त कंवरराम सेवा मण्डल, लखनऊ

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *