पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय राम नरेश यादव की पुत्रवधु चम्पा देवी की तृतीय पुण्यतिथि

 

लखनऊ । स्वर्गीय राम नरेश यादव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय राम नरेश यादव की पुत्रवधु – स्वर्गीय चम्पा देवी यादव (पूर्व प्रधानाचार्य गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर ऐशबाग लखनऊ पत्नी कमलेश यादव पूर्व महासचिव यूपी कांग्रेस कमेटी, की तृतीय पुण्यतिथि पर स्मृति कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
स्वर्गीय चम्पा देवी यादव की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाज के तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसमें मुख्य रूप से ट्रस्ट के चेयरमैन कमलेश यादव, कोषाध्यक्ष सिद्धांत सिंह यादव, सचिव रोशनी यादव महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नन्द किशोर यादव वरिष्ठ पत्रकार, योगेश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार, ज़ुबैर अहमद पूर्व सदस्य राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति, आईपी सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता ,जीवन यादव अधिवक्ता ,एडवोकेट अजीत यादव, ड्राइवर कल्याण समिति से हरीश एवं विपिन यादव, हरीश चंद्र यादव समाजसेवी, अभिराम यादव बीडीसी, सुनील यादव बाराबंकी, सहित शिक्षाविदों,अध्यापकों और गणमान्य व्यक्तियों तथा समस्त समाज के लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कमलेश यादव ने आए हुए सम्मानित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया एवम् स्वर्गीय चम्पा देवी यादव के अधूरे कार्यों और सोच को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प दिलाया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *