Breaking News

रोजा इफ्तार में दिखाई गंगा जमुनी तहजीब की झलक, सामाजिक एकता का दिया संदेश

  1. लखनऊ।
    राजधानी के कैंट स्थित आजाद मोहाल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इंडियन राहत फाउंडेशन के द्वारा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली, दरगाह दादा मियां के सज्जादानशीन सबाहत हसन शाह, पत्रकार एसोसिशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बीजेपी नेता सुधीर हलवासिया, कैंट मंडल अध्यक्ष रूप देवी समेत विभिन्न धर्म के लोगो ने हिस्सा लिया।

मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने कहा कि रोजा इफ्तार समाज की एकता के लिए अहम है । यह समाज को जोड़ने वाला कदम है। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में मुसलमानों के साथ दूसरे धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया है । इफ्तार करवाना नेक कामों में गिना जाता है। विशेष रूप से इफ्तार और सहरी में जरूरतमंद परिवारों का ध्यान रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। हम लोगों को अपने रिश्तेदारों में और आसपास देखना चाहिए अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसकी मदद करें।

संस्था के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि यह इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब का हिस्सा है । विगत कई वर्षों से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है इसके माध्यम से लोग एक साथ बैठते है। मौजूदा समय में लोगों के अंदर सामाजिक दूरी बढ़ रही है। ऐसे में त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं। अलग-अलग धर्म और प्रदान होता है। इसलिए रोज इफ्तार हो या अन्य धर्म के पर्व इसकी सामाजिक महत्वता बेहद अहम है। संस्था के उपाध्यक्ष ज़ीशान खान ने सभी लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर गरीबों लोगों को भी इफ्तार बांटी गई।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

“Grand Felicitation for MLC Pawan Singh Chauhan in Bakshi Ka Talab, Traders Applaud Development Efforts”

“Divider Cuts on Sitapur Road Ease Traffic Woes, Boost Convenience for Traders and Residents” (Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *