भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव विक्रम संवत 2082 मार्च30 से 8 अप्रैल 2025 तक 

पूजा श्रीवास्तव

लखनऊ । रामलीला समिति ऐशबाग के तत्वाधान में आगमी 30 मार्च से 8 अप्रैल 2025 तक श्री रामलीला परिसर ऐशबाग लखनऊ में दस दिवसीय भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2025 का आयोजन किया जायेगा l इस बात की जानकारी श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में आयोजित एक प्रेसवार्तां में समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल ने दी ।                                    उन्होंने बताया की 30 मार्च 2025 से आरम्भ हो रहे चैती महोत्सव 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में रूद्र कला एकेडमी निधि तिवारी , हुमा साहू , राघवेंद्र प्रताप सिंह , श्रीमती मीरा दीक्षित निधि श्रीवास्तव , अमृत सिन्हा , शीतला वर्मा ( फरवाही नृत्य ) , शशांक श्रीवास्तव ( जादूगर ) , स्वाती साहू श्रीवास्तव ( रंगारंग कार्यक्रम एवं शमसुररहमान नावेद के रंगारंग कार्यक्रम तुलसी रंगमच पर 7:30 बजे सायंकाल से प्रस्तुत किये जायेंगे l इस वर्ष तुलसी रंगमंच पर श्री रामलीला समिति ने लखनऊ में पहली बार श्री कृष्ण लीला का मंचन कराने का निर्णय लिया है l श्री कृष्ण लीला में उनकी जन्म कथा , रासलीला गोवर्धन पर्वत लीला कुब्जा उद्धार कंस वध माता देवकी एवं पिता वासु देव जी की कारागार से मुक्ती महर्षि संदीपनी के आश्रम में श्री कृष्ण एवं श्री बलराम जी का शिक्षा ग्रहण करने जाना उधव चरित्र प्रसंग जरासंघ वध रुकमणी विवाह द्रोपदी चीर हरण गीता ज्ञान कृष्ण सुदामा प्रसंग एवं खाटू श्याम जी की कथा इत्यादि l का मंचन किया जायेंगा श्री कृष्ण लीला का मंचन सायंकाल 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जायेगा मंच का प्रारम्भ मंत्रोचार से किया जायेगा तत्पश्चात 7:00 बजे से सृजन डांस परफोर्मिंग आर्ट, समाज उत्थान सेवा संस्थान समिति धवनि फॉउंडेशन एलीट नृत्य एकेडमी वैष्णवी डांस एकेडमी नृत्य मंथन डांस एकेडमी फास्ट मूव डांस एकेडमी आदि शक्ति नृत्य एकेडमी घुंघरू नृत्या संगम एकेडमी नृत्य डांस एकेडमी द्वारा श्री कृष्ण के भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे श्री कृष्ण लीला का मंचन श्री भास्कर बोस जी के निर्देशन में होगा उनके साथ लगभग 150 कलाकारों का समुह श्री कृष्ण लीला के मंचन में भाग लेंगे श्री रामलीला समिति का श्री कृष्णलीला मंचन कराने का निर्णय श्री कृष्ण जी ने लीलाओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिये किया था उसको आधुनिक उपकरणों के माध्यम से जान मानस के समक्ष प्रस्तुत कर के नयी पीढ़ी को सनातन धर्म के प्रीति आस्था जाग्रत करने की लिए किया है प्रेसवार्ता में मन्त्री शील कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष ऋतुराज रस्तोगी आयोजन समिति के शुभम अग्रवाल जानकीपुरम, शुभम अग्रवाल अलीगंज अक्षय अग्रवाल ,हर्षित जायसवाल ,सुमीत अग्रवाल आशुतोष शर्मा R J प्रतीक ,दीपक सिंह हम रही समिति के सदस्य एवं नाट्यगुरु भास्कर बोस जी कलाकारों सहित उपस्थित थे l

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *