लखनऊ, 17 मई 2025। ऑल इंडिया इलेक्शन मैटेरियल मैन्युफैक्चरर्स एण्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आज निलांश वॉटर पार्क इटौंजा लखनऊ में देश भर के चुनाव प्रचार सामग्री के विक्रेताओं ने चुनाव आयोग से लगे प्रतिबंधों पर चर्चा की।
अनूप अग्रवाल के संयोजन में आरम्भ हुए संस्था के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज पहले दिन राजधानी सहित देश भर के समस्त चुनाव प्रचार सामग्री के विक्रेताओं ने चुनाव आयोग से लगे प्रतिबंधों पर चर्चा करने के साथ-साथ समीक्षा की, कि कैसे हम आयोग का सहयोग भी कर सकते हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शीला एड मेकर्स के प्रमुख अजय अग्रवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान इस व्यवसाय में होने वाली समस्याओं के समाधान के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकारीण का गठन भी होगा।
Check Also
From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise
DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …
AnyTime News