अग्रवाल शिक्षा संस्थान में प्रतिभाओं को मिला सम्मान, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

 

अग्रवाल शिक्षा संस्थान, मोती नगर, लखनऊ में दिनांक 17 मई 2025 को एक भव्य एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की तीनों शाखाओं – मोती नगर, जानकीपुरम एवं गोमती नगर – के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित करना था जिन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।

 

इस समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, विद्यालयों के शिक्षकों एवं अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंच पर विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

गोमती नगर शाखा की कक्षा 12वीं की टॉपर्स में अलीया परवीन (91.8%), तूबा खान (91%) और रुद्र गुप्ता (90.2%) शामिल रहीं। कक्षा 10वीं के मेधावियों में इशिता अग्रवाल (95.6%), हर्षित राज (93.8%), पलक मिश्रा (93.2%), प्रज्ञान त्रिपाठी (92%), शिवांगी तिवारी (91.8%) और कृष्ण प्रताप सिंह (90%) के नाम प्रमुख रहे।

 

जानकीपुरम शाखा के कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं थीं – प्रतिज्ञा सिंह (93%), ऐश्वर्या सिंह (91%) और देवांश अवस्थी (90%)।

 

वहीं मोती नगर शाखा के कक्षा 12वीं के टॉपर्स में शौर्य श्रीवास्तव (97.2%), सार्थक कुमार त्यागी (91%) और आदित्य कुमार (90%) ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों में माहिवा पांडे (94.6%), इशमीत सिंह (91.6%), अंश पांडे (90.8%) और दिवाकर विश्वकर्मा (90%) शामिल थे।

 

मीडिया प्रभारी श्री सुधीश गर्ग ने बताया कि, “इस समारोह का उद्देश्य न केवल उन विद्यार्थियों को सम्मानित करना था जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि उनके अभिभावकों की भी सराहना करना था जिन्होंने अपने बच्चों को लगातार मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्रों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा मिली है और समाज को यह संदेश गया कि मेहनत, अनुशासन और पारिवारिक सहयोग से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।”

 

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं श्री भरत भूषण अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित समिति सदस्यों – श्री लोकराम अग्रवाल, श्री मनोज हवेलिया, श्री राजीव अग्रवाल, श्री नीलेश अग्रवाल (टाटा), , श्री कमल अग्रवाल, श्री देशराज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (उमराव), अनूप बागड़िया, अशोक अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल ने भी समारोह में सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

शिक्षा मंत्री श्री नीलेश अग्रवाल (टाटा) ने अपने संबोधन में कहा कि, “हमारे समाज का भविष्य हमारे बच्चों के हाथ में है। इस प्रकार के कार्यक्रम केवल विद्यार्थियों का मनोबल ही नहीं बढ़ाते बल्कि समस्त समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। हमें गर्व है कि महाराजा अग्रसेन स्कूल की सभी शाखाओं के छात्र-छात्राएं निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रवाल समाज का योगदान निरंतर बढ़ रहा है और ऐसे आयोजनों से प्रेरणा और दिशा दोनों मिलती है।”

 

समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों हेतु जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने आत्मीयता एवं गरिमा के साथ इस प्रेरणादायक अवसर का आनंद उठाया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *