डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ताइक्वांडो एसोसिएशन बहराइच की चेयरमैन मनोनीत

 

 

बहराइच। स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ रजत दीक्षित ने एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी को जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बहराइच का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन की जानकारी संगठन के जिला सचिव इसरार अली ने दी है।मालूम हो कि एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी के जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बहराइच का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संगठन के सचिव इसरार अहमद के नेतृत्व में ताइक्वांडो की महिला खिलाड़ियों ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।ज्ञात हो कि जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन बहराइच,यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन और यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से संबंध है।बहराइच की ताइक्वांडो टीम में 90 प्रतिशत महिला खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका है जो इस खेल में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।प्रदेश सरकार भी महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है।ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए एक बेहतर साधन माना जाता है ऐसी स्थिति में बहराइच ताइक्वांडो एसोसिएशन का अध्यक्ष डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी को बनाए जाने पर महिला खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

SBI Dominates Lucknow with a Power-Packed 71st Foundation Day Celebration; CGM Dipesh Raj Unveils Green & Digital Roadmap

By Pooja Shrivastava, Anytime News Network The State Bank of India (SBI) made a massive …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *