मदरा लालपुर सूर्य मंदिर संरक्षण एवं बुंदेलखंड के विकास पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा*

*डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात,*

*मदरा लालपुर सूर्य मंदिर संरक्षण एवं बुंदेलखंड के विकास पर विस्तार से चर्चा

लखनऊl

 बुंदेलखंड महापरिषद के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात बुंदेलखंड के समग्र विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

इस अवसर पर डॉ. जादौन ने मुख्यमंत्री को जनपद जालौन के कालपी के निकट स्थित मदरा लालपुर गाँव के प्राचीन सूर्य मंदिर के संरक्षण एवं विकास हेतु एक विस्तृत प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने अवगत कराया कि यह मंदिर लगभग एक हजार वर्ष पुराना है, जिसकी स्थापत्य शैली नागर शिल्पकला से प्रभावित है और इसका ऐतिहासिक संबंध गुर्जर-प्रतिहार काल से माना जाता है। मकर संक्रांति और छठ जैसे पर्वों पर यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, किंतु वर्तमान में मंदिर जर्जर अवस्था में है।

डॉ. जादौन ने आग्रह किया कि मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे यह न केवल आस्था का केंद्र बन सके, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिल सके। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार, परिसर के सौंदर्यीकरण, सड़क, बिजली, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा उपायों को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की माँग रखी।

इसके अतिरिक्त, डॉ. जादौन ने मुख्यमंत्री के समक्ष बुंदेलखंड के चतुर्दिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल विकास, दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने और किसानों के कल्याण से जुड़े कई सुझाव प्रस्तुत किए। विशेष रूप से उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को लघु उद्योगों में प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संजोएंगी, बल्कि सामाजिक चेतना और आर्थिक उन्नति का माध्यम भी बनेंगी।

डॉ. जादौन ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मदरा लालपुर का सूर्य मंदिर शीघ्र ही धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा और बुंदेलखंड नव विकास की ओर अग्रसर होगा।इस अवसर पर उत्तराखंड महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट उपस्थित रहे,

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *