ईको प्रॉमिस अभियान’ का शुभारंभ

*युवाओं को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का लिया संकल्प*

उरई 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुरागिनी संस्था द्वारा जनपद जालौन के डकोर विकास खंड के ग्राम पियांनिरंजनपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधारोपण करना था, बल्कि लोगों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

इस मौके पर अनुरागिनी संस्था द्वारा शुरू किए गए ‘ईको प्रॉमिस अभियान’ का भी शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन के मार्गदर्शन में की गई। ‘ईको प्रॉमिस अभियान’ एक डिजिटल अभियान है, जो 5 जून से 5 जुलाई तक चलेगा। इसके माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, हरियाली बढ़ाने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज जब पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है, तो हमें सिर्फ बातें करने के बजाय ठोस कदम उठाने होंगे। वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। ‘ईको प्रॉमिस अभियान’ इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।”

इस अभियान में भाग लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को एक डिजिटल फॉर्म भरकर शपथ लेनी होती है। शपथ लेने के बाद व्यक्ति अपने संकल्प को सोशल मीडिया पर साझा कर अन्य लोगों को भी जागरूक कर सकता है। यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में तैयार किया गया है, जो पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है।

📲 इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ‘ईको प्रॉमिस’ ले सकते हैं:

🔗 https://forms.gle/WMdBi6NJ5fdjUjdw7

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा किए और पर्यावरण बचाने हेतु छोटे-छोटे कदम जैसे वर्षा जल संचयन, पुनः उपयोग (reuse), और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

अनुरागिनी संस्था पिछले 28 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, जल जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य जनभागीदारी से सतत विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधों की देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ। संस्था ने आगामी सप्ताहों में कई और गांवों में इस अभियान के विस्तार की योजना भी बनाई है।

इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड जालौन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन देवी, अनुरागिनी संस्था के परियोजना समन्वयक श्यामकरण प्रजापति, राहुल समाधिया कार्यक्रम संयोजक विक्रम कुशवाहा, समन्वयक नितिन कुमार सैनी, वीर प्रताप सिंह समर सिंह चौहान ज्ञान सिंह चंदेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Earth Care & Rule Enforcement! Badaun ARTO Plants Trees & Ruthlessly Crushes Overload & Unauthorized Vehicle Mafias!

Interceptor On Fire! ARTO Hariom Slaps Over 2.4 Lakh Fine, Seizes 14 Vehicles In A …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *