भारतीय सेना का अदम्य साहस, सर्वाेच्च बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करती है-रक्षा मंत्री

सरकार आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी, 2026 को भारतीय सेना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमाओं पर सैदव सतर्क और संकट के समय अडिग रहने वाली भारतीय सेना ने अपनी व्यावसायिकता, अनुशासन और मानवीय सेवा के माध्यम से वैश्विक सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र अपने सैनिकों के प्रति गौरव और सम्मान से एकजुट है।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

GDP Numbers Under Scrutiny: How Did Manufacturing GVA Deflator Turn Negative Amid Rising Prices?

Government cites double-deflation methodology, but the gap between inflation indicators and GDP estimates keeps the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *