इंडियन बैंक अधिकारी संघ उ.प्र. व यू.के. इकाई का प्रथम त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न

लखनऊ। इंडियन बैंक अधिकारी संघ उ.प्र. व यू.के. इकाई का प्रथम त्रैवार्षिक अधिवेशन दयाल गेटवे, गोमती नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा विशेष अतिथि धनराज टी, मुख्य महाप्रबंधक के साथ पंकज त्रिपाठी, लखनऊ, श्री सुधांशु गौड़, मेरठ, नवीन कुमार श्रीवास्तव, इलाहाबाद (क्षेत्रीय महाप्रबंधक त्रय) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने कहा- सरकार की अधिकांश योजनाएं बैंक कर्मियों के द्वारा ही संपन्न होती हैं

अधिवेशन में काम. आर एन शुक्ला, अध्यक्ष, ए आई आई बी ओ ए (ऑल इंडिया इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन) ने विभिन्न मांगों यथा बैंकों का निजीकरण बंद हो, शीघ्र वेतन रिवीजन, नई पेंशन नीति बंद कर पुरानी पेंशन नीति लागू करें, 5 दिनी बैंकिंग, पेंशन अपडेशन, महिला अधिकारियों की पोस्टिंग युक्तिसंगत बनाना आदि मांगो पर चर्चा कर सरकार से इन्हें शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर काम. आर. सेकरन, महासचिव, ए आई आई बी ओ ए (ऑल इंडिया इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन) काम. अंकुर मिश्रा, महासचिव, आई बी ओ ए (इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, उ.प्र. एवं यू.के.) तथा अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

अधिवेशन में इंडियन बैंक उत्तर प्रदेश तथा उत्तरांचल के सैकड़ों अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में स्वागत समिति के अध्यक्ष काम. अंजनी कुमार पांडेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

UP State Minority Commission Constituted, Mohsin Raza Appointed Chairman

State government issues order naming chairman and eight members; Akhilesh Yadav calls the development a …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *