आजादी से पहले अयोध्या में भगवान राम मंदिर का विवाद चल रहा था लेकिन भजपा सरकार ने आसानी से हल कराया-विनित अग्रवाल

 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस देश को दीमक की तरह खा रही थी। लेकिन देश की जनता ने वर्ष-2014 में नरेन्द्र मोदी को अपना प्रधान सेवक चुना। देश के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ साल काम कर धीरे-धीरे भारत का नक्शा बदलने का काम किया। श्नगर के मोहल्ला तगासराय में त्यागी समाज के लोगों को सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले अयोध्या में भगवान राम मंदिर का विवाद चल रहा था। लेकिन केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने इस विवाद को आसानी से हल कराया। धारा-370 के जरिए देश के बाकी राज्यों से जम्मू-कश्मीर को अलग दर्जा देने से कहीं न कहीं लोगों में रोष पैदा था। लेकिन प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने का काम किया। इस फैसले से देश की रूपरेखा ही बदल गई।
शारदा ने कहा कि दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की और बदला लेने की शुरूआत भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में शुरू हुई। इसी का परिणाम है कि न सिर्फ देश में ब्लकि विदेशों में भी भारतीय सेना की इस जांबाजी की जमकर प्रशंसा हुई। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लालायित है। इसलिए पीएम मोदी ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्टक्चर, रोजगार, सुरक्षा, महिला सम्मान आदि पर केंद्र व प्रदेश सरकार काम रही है। उन्होंने त्यागी समाज से 2024 में भाजपा को वोट करने की भी अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सिंह, दयानंद त्यागी, अमरीष त्यागी, राजपाल त्यागी, संजय त्यागी, संदीप त्यागी, विकास त्यागी, मिहिर त्यागी, नितिन त्यागी, संजय कुमार, प्रतीक त्यागी, अमित त्यागी, आदेश त्यागी, परतोष त्यागी, पप्पी त्यागी, भूरे त्यागी आदि शामिल रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *