चित्रकूट में होगी सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक

– उद्यमिता पीठ में शनिवार-रविवार को जुटेंगे 400 से अधिक दायित्ववान पदाधिकारी
– 11 सत्रों में सहकारिता के विकास और भविष्य की योजनाओं पर होगी परिचर्चा
– प्रदेश महामंत्री डॉ.प्रवीण सिंह जादौन ने बताया-बी पैक्स में सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर

डॉ.प्रवीण सिंह जादौन

लखनऊ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहकारिता क्षेत्र के देशव्यापी संगठन सहकार भारती, उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 9-10 सितंबर (शनिवार-रविवार) को चित्रकूट स्थित उद्यमिता पीठ के विवेकानंद सभागार में हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के 400 से अधिक दायित्ववान पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त जानकारी सहकार भारती, उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक चलने वाले बी पैक्स सदस्यता अभियान में सहकार भारती के पदाधिकारी अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने पर जोर दे रहे हैं।

सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ.प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बी पैक्स सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ था। यह 30 सितंबर तक चलेगा। बी-पैक्स की सदस्यता लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल ूूू.चंबेउमउइमत.पद विकसित किया गया है। असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1800212884444 की व्यवस्था की गई है। बी पैक्स में 20 लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है, इससे शेयर पूंजी के रूप में 100 करोड़ रुपये जमा हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश में लगभग 7,500 बी पैक्स संचालित हैं। डॉ.प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहकारिता के विकास पर चिंतन और मनन होगा। इसके साथ ही सहकारिता क्षेत्र के भविष्य की योजनाओं को तैयार किया जाएगा। दौरान प्रदेश कार्यसमिति में 11 सत्र होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी, सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी दीपक चौरसिया एवं राष्ट्रीय मंत्री सुनील कुमार गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा।

 

..

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

UP State Minority Commission Constituted, Mohsin Raza Appointed Chairman

State government issues order naming chairman and eight members; Akhilesh Yadav calls the development a …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *