Breaking News

लखनऊ की अकेली डिजिटल एनीमेटेड झांकी

मित्तल परिवार की ओर से लखनऊ की अकेली डिजिटल एनीमेटेड झांकी जो की नई गणेशगंज अमीनाबाद रोड में श्री कृष्ण जी तथा श्री राधा जी की बगीचे में भ्रमण दिखाया गया है इसमें राधा कृष्ण जी गोपी और गोप के साथ बगीचे में भ्रमण करते हुए और नाचते हुए गाते हुए दर्शाया गया है सभी जैसा कि सबको पता है राधा कृष्ण जी का महारास होता है तो आज की छठा एकदम महारास जैसी दिखाई पड़ रही थी। संत तुलसीदास जी के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए और साथ ही साथ राम मंदिर के मॉडल के साथ भी लोगों को फोटो खिंचवाने में बहुत आनंद आ रहा था साथ ही साथ जो कन्हैया जी को अपना लाल गोपाल या सखा मानते है वह श्री राधा कृष्ण जी को झूला झुलाने में भी बहुत आनंद ले रहे थे । पूतना उद्धार की झांकी में पूतना को देखकर छोटे बच्चे तो पहली नजर में तो डर ही जाते थे लेकिन जब उनको दिखाई पड़ता था कि यह एक झांकी स्वरूप है तो उसके बालों को छू के उसके दांत एवम आंख को छू के आनंदित होते थे। 20 फुट का शिवलिंग, हृदय में श्री सिया राम जी के दर्शन कराते श्री हनुमान जी भी मन मोह लेते थे। छोटे बच्चों की प्रतियोगिता में 25 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चे राधा कृष्ण तथा शंकर जी वेश भूषा बनाकर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कल झांकी के छठे दिन फूलों की होली का दृश्य दिखाया जायेगा। कानपुर के शिव शनि ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। राधा कृष्ण रूपी बच्चों के द्वारा फूलों की होली सभी भक्तों के साथ खेली जाएगी। फूलों की होली खेली जाएगी तथा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

शालीमार ने निभाई जिम्मेदारी, ओमैक्स की एसटीपी व्यवस्था पर उठे सवाल

निजी टाउनशिप के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। राजधानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *