मलिक समाज के लोगों को अपनी ताकत को पहचाना होगा – इरशाद मलिक

 

  1. लखनऊ। मलिक बिरादरी की एक बैठक मौलाना सलाउद्दीन की अध्यक्षता में उनके अंधे की चौकी हरदोई रोड स्थित आवास पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बाराबंकी से आये मलिक बिरादरी के राष्टड्ढ्रीय अध्यक्ष इरशाद मलिक मौजूद रहे। बैठक में मौलाना निसारुल इस्लाम, हाफ़िज़ हसन रईस के अलावा देवां शरीफ़ से पधारे कय्यूम सहित कई सम्मानित हस्तियों ने भाग लिया।
    मलिक बिरादरी के जिलाध्यक्ष मौलाना निसारूल इस्लाम मलिक ने मुख्य अतिथि इरशाद मलिक को कश्मीरी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
  • बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इरशाद मलिक ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को अपनी ताकत को पहचाना होगाteen

    तभी हमारे समाज का कल्याण हो सकेगा। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बिरादरी के सभी लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा जरूर दिलवायें जिससे बच्चे पढ़ लिखकर कामयाब हो और डाक्टर इंजीनियर बन सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मौलाना सलाउद्दीन ने कहा कि आज के हालात को देखते हुए हमारे समाज के लोगों को एकजुट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब हम सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे तभी बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा।

  1. वरिष्ठड्ढ पत्रकार अशरफ अली ने कहा कि मलिक समाज के लोग बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में मौजूद है उसके बावजूद भी पूर्व की सरकारों ने उनके समाज के लिए कुछ नहीं किया। आज ये जरूरी हो गया है कि हम अपनी जनसंख्या के हिसाब से सरकार में अपना हक मांगने के लिए पुरजोर तरीके से आवाज उठायें।
    कांग्रेस नेता उमैर मलिक ने इस बात पर काफ़ी ज़ोर दिया कि हर आदमी को तमाम कोशिशों के बाद भी पढ़ाया नहीं जा सकता इसलिए उनके लिए भी रोज़गार के मौकों की तलाश होनी चाहिए। एजाज़ मलिक साहब ने कहा कि तमाम बच्चे जो लाइल्मी में जामिया और अलीगढ़ जैसे इदारों तक पहुंच नहीं पाते उसके लिए एक कमेटी बनाई जाए और जो लोग पैसों की कमी की वजह से आगे पढ़ाई जारी नहीं रख सकते उनके लिए फंड बनाए जाने की ज़रूरत है। इसके अलावा मौलाना हसन मलिक ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। बैठक में फैसल मलिक बाराबंकी, रहीम मलिक, जमालुद्दीन मलिक, ओवैस मलिक के अलावा मलिक समाज के कई अन्य लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *