मंदिर निर्माण के नीवं रहे कारसेवकों का शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सम्मान, सम्मान पर कारसेवकों की छलकी आंखे

अभी कृष्ण जन्म भूमि बाकी है, अगली पीढ़ी रहे तैयार विनय कटियार

गोमती नगर स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल में शौर्य दिवस 6 दिसंबर की पूर्व संध्या पर कारसेवकों को नमन करने के लिए श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास द्वारा कर कारसेवको को अभिनंदन करने हेतु राम रस में भीगी शाम, कारसेवकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ अयोध्या आंदोलन के प्रमुख सिपाही रहे विनय कटियार, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी अनिल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अयोध्या से पधारे महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज, अयोध्या से पधारे वैदेही बल्लभ शरण जी, महंत धर्मेंद्र दास, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया , महामंत्री प्रशान्त त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

इस मौके पर संस्था की ओर से कारसेवकों पर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी प्रदर्शन किया गया।


इस मौके पर संस्था द्वारा छः दिसंबर 1992 को अयोध्या में कारसेवा करने वाले लखनऊ (लक्ष्मणपुरी) के कारसेवकों को का नेतृत्व करने वाले विनय कटियार जी, स्वर्गीय केसरी नाथ त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के परिवार के सदस्य, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक बेरीजी, अशोक केडिया, अशोक उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह जी, राजेन्द्र तिवारी जी, वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्राज़ देवेंद्र अस्थाना, अशोक मिश्रा, जगदीश गांधी, डॉक्टर राजीव लोचन, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, आलोक पांडेय समेत 300 कारसेवकों को सम्मानित किया गया। शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान पाकर कारसेवको की आंखों से आँशु छलक आये।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण में कार्य सेवकों का बलिदान नीवं की ईंट के समान है। भव्य रामलला का मंदिर इस बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। यदि ढांचा ना गिराया गया तो मंदिर का निर्माण संभव नहीं था। राम भक्तों ने जहां पूरे समाज को एक करने का कार्य किया। वही ढांचा को गिरकर वर्षों पुराने कलंक को मिटाने का भी कार्य किया था। यह सिर्फ प्रभु श्रीराम की शक्ति से ही संभव था। शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर कार सेवकों का सम्मान हम सभी कार सेवकों के प्रति समर्पण है एवं नैतिक कर्तव्य है। श्रद्धेय कल्याण सिंह सेवा स्मृति न्यास आपकी सेवाओं का मान करता है। यह प्रशस्ति पत्र स्वीकार कर संस्थान को अनुग्रहित करे।

उन्होंने कहा कि अभी रुकना नहीं है अभी श्री कृष्ण जन्मभूमि बची है, जिसे अगली पीढ़ी देखेगी। हमें बस लोगों को जागृत करते रहना है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हमारे पूर्व के नीति निर्माताओं ने ढांचे को गिराने का कार्य किया था और हमारे आज माननीय मोदी जी मंदिर निर्माण कार्य कर रहे हैं। यदि ढांचा न गिरा होता तो मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त ना हो पता। इसका पूरा श्रेय कार सेवकों को जाता है। आज पूरी दुनिया में श्री रामलला का मंदिर चर्चा का विषय है, आज जहां राम लला का मंदिर बन रहा है उतना ही अयोध्या में पूरे विश्व के उद्योगपति आ रहे हैं।
इस मौके पर श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र से श्री अनिल जी ने श्री राम मंदिर का ब्लू प्रिंट रखते हुए राम मंदिर दर्शन करने हेतु सभी को आमंत्रित किया।

इस मौके पर अयोध्या आंदोलन के प्रमुख सिपाही रहे विनय कटियार, श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी श्री अनिल जी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अयोध्या से पधारे महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज, अयोध्या से पधारे श्री वैदेही बल्लभ शरण जी, महंत धर्मेंद्र दास जी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी, संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त भाटिया, महामंत्री प्रशान्त त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या मे कारसेवक एवं अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Strict Haj Rules Add to Pilgrims’ Burden

Online Adahi Process, Extra Costs Trouble Travelers Anytime News Network (Pooja Srivastava Hindi) Haj pilgrims …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *