भारत निर्वाचन आयोग आगामी आम चुनाव 2024 में देश भर में 96 करोड़ मतदाताओं, 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारियों और 12 लाख मतदान केंद्रों के साथ तैयार- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के लिए प्रतीक चिन्ह और टैगलाइन चुनाव का पर्व, देश का गर्व जारी
देशभर में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं ज़रूर वोट करता हूं विषय के साथ मनाया गया

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय समारोह की शोभा बढ़ाई और कहा कि चुनाव में प्रौद्योगिकी के उपयोग ने पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने राष्ट्रपति को आम चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की पहल पुस्तक की पहली प्रति भेंट की

मतदाता जागरूकता पर भारत निर्वाचन आयोग की लघु फिल्म का अनावरण किया गया
राजेंद्र मीणा


आगामी आम चुनाव 2024 में देश भर में 96 करोड़ मतदाताओं, 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारियों और 12 लाख मतदान केंद्रों के साथ, भारतीय चुनाव भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सावधानीपूर्वक योजना और कार्यान्वयन का एक प्रमाण है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक अभ्यास बनाता है। यें बातें 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में कही।
उन्होंने कहा कि मतदान में प्रौद्योगिकी का उपयोग दुनिया के लिए एक उदाहरण है, जो चुनावी प्रक्रिया में प्रगति और दक्षता के प्रति हमारे देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत निर्वाचन आयोग ने 17 संसदीय चुनावों और 400 से अधिक राज्य विधानसभा चुनावों के सफल संचालन में बडी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 1952 से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन के साथ भारत के लोकतंत्र की लंबी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतिहास के पन्नों से एक पन्ना लेते हुए, श्री मेघवाल ने कहा कि भारत के निर्माताओं ने लंबे संघर्ष के बाद संविधान में वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को प्रतिष्ठापित किया, जिसने उस काल में नव स्वतंत्र देशों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि कई समितियों की सिफारिशों तथा संसद की मांगों के जवाब में समय-समय पर होने वाले चुनावी सुधारों के साथ चुनावी प्रक्रियाएं विकसित हुई हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में 96 करोड़ मतदाताओं का अटूट विश्वास चुनावों के सफल संचालन के लिए नींव और प्रेरणा का स्रोत दोनों है। वर्ष 2023 में 9 राज्यों में चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और शांतिपूर्ण संचालन का उल्लेख करते हुए, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आयोग आगामी संसदीय चुनावों में सभी हितधारकों को सभी राजनीतिक दलों के लिए सर्वाेत्तम संभव अनुभव और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ष्भारत निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि भारतीय चुनावों का उदाहरण दुनिया भर में उल्लेखनीय बने और पूरी दुनिया में भारत की चुनाव प्रणाली की छवि एक स्वर्ण मानक के रूप में और मजबूत हो।
निर्वाचन आयुक्त अनुप चंद्र पांडे ने कहा कि मतदाताओं का आकार पहले आम चुनाव में 17.32 करोड़ से बढ़कर आगामी आम चुनाव में संतुलित लैंगिक वितरण के साथ 96 करोड़ हो गया है। उन्होंने देश में चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए पुरस्कार विजेताओं सहित चुनाव मशीनरी की सराहना की।
निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति आयोग के लिए ताकत का स्रोत थी। दर्शकों में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रमुखों का जिक्र करते हुए, श्री गोयल ने चुनावी प्रणाली के मानदंडों और मानकों का स्वेच्छा से पालन करने के लिए राजनीतिक दलों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान, माननीय राष्ट्रपति महोदया ने वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण पुरस्कार प्रदान किए। आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभता सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2023 के दौरान चुनाव के संचालन में चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में योगदान और मीडिया द्वारा पहुंच के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 16 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 2023 में चुनावों के सुचारू संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार दिया गया।

2024 के संसदीय चुनावों के आलोक में भारत के चुनाव आयोग की राष्ट्र की सेवा के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए ष्समावेशी चुनावष्विषय पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया था।
भारत निर्वाचन आयोग के प्रकाशन की पहली प्रति संसदीय चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की पहलश् मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा राष्ट्रपति को भेंट की गई। यह पुस्तक चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, सुलभ और भागीदारीपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ईसीआई के प्रत्येक प्रभाग द्वारा की गई पहलों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करती है।
मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राज कुमार हिरानी के सहयोग से निर्मित एक लघु फिल्म – माई वोट माई ड्यूटी भी जारी की गई। लघु फिल्म में कई मशहूर हस्तियों को लोकतंत्र की भावना और एक वोट की शक्ति को जगाने के लिए उनके संदेशों के साथ दिखाया गया है।

समारोह के दौरान, दिल्ली के पांच नए नामांकित मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया और माननीय राष्ट्रपति द्वारा उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) सौंपे गए।
इस अवसर पर आगामी संसदीय चुनाव 2024 के लिए मतदाता शिक्षा और जागरूकता के लिए एक मल्टी-मीडिया अभियान के लिए एक प्रतीक चिन्ह और टैगलाइन भी जारी की गई।

कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में भारतीय चुनावों की विशेषता, चुनावी प्रक्रिया में सुधार के लिए किए गए चुनावी सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Gadkari–Chouhan Push for Farmer Transformation: From Food Providers to Energy & Fuel Producers

 Grand Conclusion of ‘Unnat Krishi Mahotsav’ in Raisen, New Vision for Tech-Driven Farming (Pooja Srivastava, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *