जलकल विभाग, लखनऊ में उत्तर प्रदेश जलकल/जल संस्थान अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हुई बैठक में जलकल, नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारीयों के मार्च माह का 11 दिन का वेतन अभी तक आहरित न किए जाने के संबंध में वार्ता की जा रही थी उसी वक्त का० अधिशासी अभियंता (मुख्यालय) द्वारा उत्तेजित होकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया साथी उनके द्वारा समस्त कर्मचारी संगठनों को चोर के रूप में परिभाषित किया गया जिसका संगठन के पदाधिकारी ने कड़ा विरोध किया जिसके फल स्वरुप आज संगठन ने अपना विरोध पत्र प्रस्तुत किया है यदि जलकल प्रशासन द्वारा कोई उचित निर्णय इस प्रकरण पर नहीं लिया गया तो आदर्श आचार संहिता हटते ही संगठन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जलकल प्रशासन की होगी
Check Also
From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise
DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …
AnyTime News