भव्य लाइटिंग सेरेमनी और लाइव क्रिसमस हाई टी के साथ PBCA में दिखा रचनात्मकता और क्यूलिनरी कौशल का अनोखा संगम

PBCA में सजी ‘मैजिकल एडिबल क्रिसमस विलेज’, भव्य लाइटिंग सेरेमनी के साथ हुआ अनावरण ।

 

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा तैयार किया गया पूरी तरह खाने योग्य फेस्टिव की प्रस्तुति 

एनी टाइम न्यूज़ नेटवर्क।

पंकज भदौरिया क्यूलिनरी अकादमी (PBCA) में क्रिसमस के अवसर पर एक अनोखा और भव्य आयोजन देखने को मिला, जहां अकादमी के बेकरी स्टूडेंट्स द्वारा तैयार की गई ‘मैजिकल एडिबल क्रिसमस विलेज’ का भव्य लाइटिंग सेरेमनी के साथ अनावरण किया गया। इस विशेष की फेस्टिव प्रस्तुति को देश की प्रसिद्ध शेफ और मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मार्गदर्शन में तैयार किया गया।इस अवसर पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कहा, “यह एडिबल क्रिसमस विलेज केवल एक सजावटी संरचना नहीं है, बल्कि यह हमारे छात्रों की कल्पनाशीलता, मेहनत और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का उत्सव है। PBCA में हम हैंड्स-ऑन और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग पर ज़ोर देते हैं और यह प्रोजेक्ट उसी सोच को दर्शाता है वहीं PBCA के शेफ सोनालिका ने कहा, “इस प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों ने न केवल अपनी तकनीकी दक्षता दिखाई है, बल्कि टीमवर्क, प्लानिंग और प्रेज़ेंटेशन स्किल्स का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे लाइव प्रोजेक्ट्स छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”पूरी तरह खाने योग्य यह क्रिसमस विलेज छात्रों की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और टीमवर्क का जीवंत उदाहरण है। इस प्रस्तुति में जिंजरब्रेड हाउसेज़, चॉकलेट स्ट्रक्चर्स, शुगर आर्ट फिगरिन्स और हाथ से बनाए गए फेस्टिव डेकोर को बेहद कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जब पूरी क्रिसमस विलेज एक साथ रोशनी से जगमगा उठी, तो पूरा परिसर उत्सव और उल्लास से भर गया। यह पल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित अतिथियों और छात्रों ने विशेष रूप से सराहा। कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष क्रिसमस हाई टी का भी आयोजन किया गया, जिसे PBCA के एक अन्य बेकरी बैच द्वारा तैयार किया गया। इसमें लाइव तैयार की गई पेस्ट्रीज़, ब्रेड्स, कुकीज़ और अन्य फेस्टिव डिलाइट्स शामिल रहीं, जिन्हें मेहमानों ने खूब सराहा। इस अवसर पर होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स, जिनमें एग्जीक्यूटिव शेफ्स, बेकर्स, एफ एंड बी मैनेजर्स और होटल ट्रेनिंग हेड्स शामिल थे, मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने छात्रों को इंडस्ट्री की अपेक्षाओं और प्रोफेशनल मानकों को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया।PBCA अपने प्रोफेशनल डिप्लोमा और क्यूलिनरी प्रोग्राम्स के माध्यम से लगातार छात्रों को वास्तविक दुनिया की ट्रेनिंग और मंच प्रदान कर रहा है, ताकि वे भविष्य में सफल शेफ्स और बेकर्स के रूप में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकें।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *