लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2025 का भव्य उद्घाटन

पूजा श्रीवास्तव लखनऊ। लुलु हाइपरमार्केट, लखनऊ में लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2025 का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। यह फ़ूड फ़ेस्ट स्वादिष्ट व्यंजनों, प्रसिद्ध ब्रांडों और ग्राहकों के लिए कई आकर्षक गतिविधियों के साथ शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में मास्टरशेफ इंडिया फ़ाइनलिस्ट  सचिन कथवानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने लुलु नेतृत्व टीम के साथ मिलकर समारोह का शुभारंभ किया और इस फ़ूड फ़ेस्ट की सराहना की।

इस अवसर पर नोमान अज़ीज़ खान – क्षेत्रीय निदेशक यूपी, दिल्ली, तेलंगाना ने लुलु फ़ूड फ़िएस्टा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2025 हमारे ग्राहकों के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ वे स्वाद, परंपरा और नए अनुभवों का आनंद ले सकते हैं। इस फ़ेस्ट में हमने बच्चों और बड़ों दोनों के लिए कुकिंग प्रतियोगिताएँ रखी हैं ताकि हर आयु वर्ग को मंच मिले और सब अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

लुलु का हमेशा प्रयास रहता है कि वे केवल खरीदारी का स्थान न होकर, परिवारों के लिए जुड़ाव और आनंद का केंद्र भी बने। यह फ़ूड फ़िएस्टा उसी दिशा में एक और कदम है, जो लखनऊ के लोगों को एक बेहतरीन और यादगार अनुभव देगा।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सुनील शर्मा – महाप्रबंधक लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने कहा :

“लुलु फ़ूड फ़िएस्टा 2025 हमारे ग्राहकों के लिए एक खास और यादगार अनुभव है। इस फ़ेस्ट में देश के प्रमुख खाद्य ब्रांड्स की भागीदारी से ग्राहकों को एक ही स्थान पर कई तरह के स्वाद और नए उत्पादों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन को इस तरह तैयार किया गया है कि परिवार के हर सदस्य के लिए कुछ न कुछ आकर्षक हो—चाहे वह बच्चों की गतिविधियाँ हों, कुकिंग प्रतियोगिताएँ हों या विशेष ऑफ़र। हमारा उद्देश्य है कि ग्राहक यहां आएँ, अच्छा समय बिताएँ और लुलु के साथ जुड़ा एक सुंदर अनुभव लेकर जाएँ।”

लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित इस फ़ूड फ़िएस्टा में सभी लखनऊवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ शामिल होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह करता है।

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *