महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, लखनऊ में मातृ दिवस समारोह

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, लखनऊ में मातृ दिवस समारोह का भव्य आयोज

लपूजा श्रीवास्तव लखनऊ:                                            महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, लखनऊ में मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य, भावनात्मक और प्रेरणादायक समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। यह आयोजन माताओं के सम्मान में समर्पित था, जिसमें विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस समारोह का उद्देश्य न केवल मातृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना था, बल्कि विद्यार्थियों में पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव को और प्रगाढ़ करना भी था।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथियों के रूप में श्रीमती उमा देवी जिंदल, श्रीमती शारदा देवी अग्रवाल एवं श्रीमती अंजु गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके पश्चात छात्रों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। गायन, नृत्य, कविता पाठ जैसे कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

समारोह में सम्मानित माताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके त्याग, समर्पण और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन की उपस्थिति में शामिल रहीं – श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती संगीता गर्ग, श्रीमती सोनू अग्रवाल, तथा श्रीमती सोनिका अग्रवाल। इन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय का यह प्रयास वास्तव में समाज को जोड़ने और मजबूत करने वाला है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के पीछे जिन व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा, वे हैं – श्री सुधीर कुमार हलवासिया, श्री देशराज अग्रवाल एवं श्री जितेन्द्र जिंदल, जिन्होंने कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का संपूर्ण मार्गदर्शन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जोया आर. मिलिकन्स द्वारा किया गया, जिन्होंने माताओं के योगदान को विद्यालय के विकास का अभिन्न अंग बताया।

मीडिया प्रभारी श्री सुधीश गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा, सम्मान और नैतिक मूल्यों का भी विकास करता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे वर्तमान तनावपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय सेना की सफलता, सुरक्षा और विजय की सामूहिक कामना भी की। यह क्षण अत्यंत भावुक और देशभक्ति से ओतप्रोत था, जिसने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बना दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक जलपान के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को यादगार बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की निरंतरता का संकल्प लिया।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *