23 वर्षों बाद नई सहकारिता नीति लागू की गई है, जो इस क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी-जेपीएस राठौड़

 

 

उ0प्र0 कोआपरेटिव डेटाबेस सेन्टर के ओरिएन्टेशन प्रोग्राम का सहकारिता मंत्री  जे0पी0एस0 राठौर द्वारा शुभारम्भ

 

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सहकारिता विभाग द्वारा स्थापित “उ0प्र0 कोआपरेटिव डेटाबेस सेन्टर” का ओरिएन्टेशन प्रोग्राम सहकारिता भवन, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता योगेश कुमार ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर स्वागत किया। उक्त अवसर पर अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक सहकार से समृद्धि/प्रबन्ध निदेशक पीसीयू श्रीकान्त गोस्वामी ने आयुक्त एवं निबन्धक योगेश कुमार जी को एवं अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक बैंकिंग अनिल कुमार जी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राठौर ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और इसके माध्यम से बेरोजगारी को दूर कर आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय सहकारिता मंत्री द्वारा 23 वर्षों बाद नई सहकारिता नीति लागू की गई है, जो इस क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी।

मंत्री जी ने यूपीसीडीसी के कर्मचारियों से संवाद कर सहकारिता के प्रति उनकी समझ और प्रतिबद्धता को परखा। उन्होंने कहा कि यह डेटाबेस सेन्टर सहकारिता आंदोलन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ग्राम स्तर की समितियाँ मजबूत होंगी तथा आमजन को पारदर्शी और तेज़ सेवाएं मिलेंगी।

श्री राठौर ने कहा कि यह डेटाबेस सेन्टर समितियों को स्मार्ट रिपोर्टिंग टूल्स से जोड़ने, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को सहकारिता से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही, यह चुनाव संबंधी जानकारी एवं विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी मदद करेगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने डेटाबेस सेन्टर में कार्य कर रहे डाटाइन्ट्री आपरेटरों को वेलकम किट भी वितरित की।

 

इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेश के सभी डाटाइण्ट्री आपरेटरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे डेटा की सुचिता सुनिश्चित करें, जिससे यह प्रणाली सुचारू रूप से कार्य कर सके।

 

आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार ने डेटाबेस सेन्टर की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला और संबंधित अधिकारियों को डाटा एनालिसिस एवं डाटा फीडिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिये। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

कार्यक्रम में आयुक्त एवं निबन्धक  योगेश कुमार, अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक (बैंकिंग)  अनिल कुमार सिंह, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकार से समृद्धि/प्रबन्ध निदेशक पीसीयू  श्रीकान्त गोस्वामी, उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक के प्रबन्ध निदेशक  आर.के. कुलश्रेष्ठ एवं डेटाबेस सेन्टर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *