मुख्यमंत्री युवा कॉनक्लेव एवं एक्सपो-2025 का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ बना उद्यमिता की नई उम्मीदों का केंद्र

पूजा श्रीवास्तव

लखनऊ।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय सी.एम. युवा कॉनक्लेव एवं एक्सपो-2025 का भव्य समापन हुआ। उत्तर प्रदेश में पहली बार इस प्रकार के फ्रेंचाइज़ी ब्रांड्स, मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं एवं बिजनेस ऑन व्हील्स बिजनेस मॉडलों की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसने प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ा। मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ और हज़ारों हुई बिजनेस वार्ताओं ने इसके अपार सफल होने की पुष्टि की।

30 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस एक्सपो का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न ब्रांड्स के प्रतिनिधियों से संवाद किया और प्रतिभाग कर रही कंपनियों के प्रयासों की सराहना की। एक्सपो की सफलता को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

तीन दिनों में 30,000 से अधिक युवाओं, लाभार्थियों और संभावित उद्यमियों ने एक्सपो का भ्रमण किया और फ्रेंचाइज़ी मॉडल से जुड़े ब्रांड्स के साथ बातचीत की। प्रमुख ब्रांड्स जैसे डॉ. गैराज, एमबीए मखानावाला, अमूल, दवा इंडिया, टाटा पावर, किड्ज़ी आदि के साथ लगभग 10,000 बिजनेस मीटिंग्स संपन्न हुईं। पंजीकरण की बात करें तो 24,000 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन तथा 4,000 ने ऑफलाइन माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एक्सपो को सोशल मीडिया पर भी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली, जहां इसकी 12 करोड़ से अधिक रीच और 19 करोड़ इम्प्रेशन प्राप्त हुए। विभिन्न स्टॉलों पर 50,000 से अधिक बिजनेस क्वेरीज जनरेट हुईं। इनमें सर्वाधिक 4,000 क्वेरीज क्यूटीएम पर, 2,000 यूपी कैंटीन और टेम्पो सोलर पर, 2,200 डिवाइन कार्य तथा 1,000 क्वेरीज सुपर फ्यूल ब्रांड से संबंधित थीं। कुल 8,380 संभावित उद्यमी (Prospects) सामने आए, जिनमें से क्यूटीएम पे से 2,200, टेम्पो सोलर से 1,000, वाउ ग्रीन से 400 तथा यूपी कैंटीन से 300 Prospects शामिल रहे।

 

लगभग 50 ब्रांड्स द्वारा अपने बिजनेस मॉडल का प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसे युवाओं ने अत्यंत रुचि से सुना। अमूल ने उत्तर प्रदेश में 7,500 बिजनेस यूनिट्स, लूम सोलर ने 2,000 और बर्गर कंपनी ने 500 से अधिक बिजनेस स्थापित करने की जानकारी दी। बिजनेस ऑन व्हील्स मॉडल्स ने भी युवाओं विशेषकर कॉलेज से निकलने वाले छात्रों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

उद्घाटन सत्र में कानपुर की प्रभुनूर कौर, लखनऊ के विजय पांडेय, शशांक चौरसिया, तूबा सिद्दीकी तथा सीतापुर के अमरदीप सिंह ने अपनी सफलता की कहानी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे काफी सराहा गया। साथ ही पहले दिन आयोजित पैनल परिचर्चाओं को युवाओं ने अत्यंत सकारात्मक रूप से लिया, जिसमें एमबीए मखानावाला, हनीमैन, गो वाटरलेस और डॉ. गैराज जैसे ब्रांड्स की भागीदारी रही।

 

द्वितीय दिवस में माननीय एमएसएमई मंत्री  राकेश सचान ने एक्सपो का भ्रमण कर युवाओं को संबोधित किया। साथ ही एसआरएलएम के मिशन निदेशक, नेडा के सचिव एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्टॉलों का अवलोकन किया और ब्रांड प्रतिनिधियों से संवाद किया।

 

एक्सपो के अंतिम दिन अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई एवं औद्योगिक विकास  आलोक कुमार तथा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग  के. विजयेन्द्र पांडियन द्वारा भ्रमण किया गया और आयोजन की सराहना की गई।

अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के मंडलों में भी इस प्रकार के आयोजन कराने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम का समापन और प्रमाण-पत्र वितरण राज्य नोडल अधिकारी, सीएम युवा श्री सर्वेश्वर शुक्ला द्वारा किया गया।

 

 

–

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *