बेसिक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ का पाँचवे दिन धरना समाप्त*

 

देवरिया । विभागीय अधिकारियों द्वारा अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के बरहज ब्लॉक के अध्यक्ष जनार्दन चौहान की अगुवाई में जिले के प्रबन्धकों ने पाँच दिन से लगातार धरना दे रहे थे । जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने धरनारत प्रबन्धकों से वार्ता कीं तथा विभाग की तरफ से हो रहीं दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया । बीते 25 जुलाई से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने का नेतृत्व कर रहे जनार्दन चौहान ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के यू-डाइस कोड आंवटन, नवीन मान्यता आदि के नाम पर विभागीय अधिकारियों द्वारा शासनादेश को नजरअंदाज करते हुए प्रबन्धकों का उत्पीड़न किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ देवरिया का प्रतिनिधि मण्डल जिला महामंत्री संजय कुमार यादव के नेतृत्व में जिला अधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल से मिलकर 25 जुलाई से धरने पर बैठे बरहज ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन चौहान व अशासकीय विद्यालय के प्रबंधकों के समस्याओं से अवगत कराया तथा जिलाधिकारी को चार सूत्रीय माँग पत्र सौंपा । जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने यू-डायस कोड, नवीन मान्यता आदि समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसपर धरना समाप्त हुआ । इस दौरान सच्चिदानंद मिश्रा, आर डी यादव, बागेश्वरी मिश्रा, मनोज चौहान, रामानन्द तिवारी, बबलू यादव, श्याम सुन्दर यादव, पंकज कुमार सिंह, विजय श्रीवास्तव, शशिकांत राव, अशोक कुमार सिंह सहित काफी संख्या में प्रबन्धक अपस्थित रहे ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *