‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 5100 तिरंगे का नि:शुल्क वितरण

 

लखनऊ, 29 जुलाई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान के क्रम में शीला एड मेकर्स उत्तर प्रदेश की राजधानी में 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 5100 तिरंगे का नि:शुल्क वितरण करेगा। इस बात की जानकारी शीला एड मेकर्स के प्रमुख अजय अग्रवाल ने दी।

प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को और अधिक सफल बनाने के लिए उनके प्रतिष्ठान शीला एड मेकर्स गुड़ मंडी डालीगंज लखनऊ में छोटे-बड़े सभी प्रकार के खद्दर, रेशमी और सूती कपड़े से बने विभिन्न डिजाइन के तिरंगे झंडे के अलावा तिरंगे की की-रिंग, कैप, टी- शर्ट और गमछे प्रदर्शनी और बिक्री के लिए आगामी 1 अगस्त 2024 से उपलब्ध हैं।

अजय अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान तभी सफल होगा जब हर तबके के लोग अपने घरों, अपनी कालोनियों और मुहल्लों के साथ अपनी गाड़ियों में तिरंगा लगायें और अपने रिश्तोंदारो – दोस्तों में इसका वितरण करें, उन्होने बताया कि उनका प्रतिष्ठान खुद भी 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 5100 तिरंगे का नि:शुल्क वितरण करेगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *