उत्तर प्रदेश को डीमैट खाता खोलने के मामले में देश में तीसरे सबसे बड़े राज्य के रूप में- अरविंदर सिंह नंदा

मास्टरट्रस्ट एनएसई और एनएसडीएल के सहयोग से लखनऊ में इन्वेस्टर्स मीट का किया आयोजन

लीस्टेड फाइनेंशियल सर्विस फर्म मास्टरट्रस्ट ने इन्वेस्टमेंट अवेयरनेस औरफाइनेंशियल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के सहयोग से एक इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में, लखनऊ के बेस्ट पार्टनर, कस्टमर और संभावित ग्राहक फाइनेंशियल इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट जर्नी पर चर्चा करने के लिए एक छत के नीचे एकत्र हुए। इस आयोजन के माध्यम से, मास्टरट्रस्ट का लक्ष्य बड़े इन्वेस्टमेंट कमिटी के साथ रिलेशनशिप को बढ़ावा देना और उन्हें विवेकपूर्ण निवेशक बनने में सहायता करना है।
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, हाल ही में उत्तर प्रदेश को डीमैट खाता खोलने के मामले में भारत में तीसरे सबसे बड़े राज्य के रूप में मान्यता दी गई है और यह शानदार जीड़ीपी के साथ एक बिजनेस और कॉमर्स हब के रूप में उभरा है। इसके अलावा, मास्टरट्रस्ट उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर्स को सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय बाजारों की जटिल दुनिया से निपटने के लिए आवश्यक रिसोर्स उपलब्ध कराने के लिए विस्तार कर रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को उनके राज्य के लगभग हर कोने में फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध और सुलभ बनाना है।
मास्टरट्रस्ट देश के इन्वेस्टर बेस के फाइनेंशियल नॉलेज को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से वेबिनार और सेमिनार आयोजित करता है। फाइनेंशियल लिटरेसी और कम्युनिटी इम्पावरमेंट को बढ़ावा देने के लिए अन्य इवेंट्स की भी प्लानिंग बनाई गई है, यह लखनऊ इन्वेस्टर्स मीट उनमें से एक है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *