सहकारिता के माध्यम से प्रदेश में रुकेगा युवाओं का पलायन -डॉ प्रवीण जादौन

बहुउद्देशीय होने से सहकारी समितियों का होगा विकास
सहकार भारती का महिला एवम् क्रेडिट प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सम्मेलन दिसंबर में

पूजा श्रीवास्तव

ललितपुर। बहुउद्देशीय होने से सहकारी समितियों का विकास होगा अब सहकारिता के माध्यम से प्रदेश में युवाओं का पलायन रुकेगा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होगे उपरोक्त विचार सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवम् उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने व्यक्त किए वह आज सहकार भारती ललितपुर द्वारा विकास भवन ललितपुर के सभागार में आयोजित सहकारी संवाद में मुख्य अतिथि के रूप बोल रहे थे
ललितपुर विकास भवन में आयोजित सहकार संवाद का शुभारंभ मां भारती की चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया जिला महिला प्रमुख नीलम सोनी ने सहकार गीत सहकार मंत्र, प्रस्तुत किया संवाद में बतौर मुख्य अतिथि पधारे सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री और उ. प्र. राज्य निर्माण संघ के निदेशक डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकारी समितियां अब खाद बीज तक सीमित नहीं रहीं हैं इन्हें बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है पिछले माह प्रदेश में दस लाख नए सहकारी समितियों में सदस्य बने हैं इसलिए समिति के माध्यम से सबको मजबूत बनाने की बड़ी पहल की जा रही सहकार भारती का क्रेडिट प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सम्मेलन २ एवम् ३ को दिल्ली में एवम् महिला सम्मेलन १५ एवम् १६ को हैदराबाद में हो रहा है जिसमे बुंदेलखंड से अधिक सहभागिता रहे , सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् बुंदेलखंड प्रभारी गजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि सहकार भारती सहकरिता क्षेत्र का देश व्यापी संगठन है सहकारिता के माध्यम से आर्थिक रूप सशक्त बनाने हेतु सहकार भारती कार्य कर रही है सहकार भारती सभी से मिलकर उन्हें सहकारिता का उद्देश्य और उससे लाभान्वित करने के लिए हर संभव मददगार होगी उन्होंने लोगो से संवाद स्थापित कर , दुग्ध सहकारी समितियों के गठन की जानकारी दी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री ललितपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लि के सभापति प्रतिनिधि धर्मेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सहकारिता भारती से शुरु हुई है जो अनादिकाल से है उन्होंने इसके लिए ऋग्वेद का श्लोक सुनाया, उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण एवम् उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की बात कही जिला सहकारी बैंक लि ललितपुर के सभापति रमेश लोधी ने महिला समूहों से चर्चा करते हुए उन्हें मजबूत बनाने के लिए उनका हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक समूह की महिला सदस्यो को रोजगार से जोड़ने हेतु तीन लाख का ऋण उपलब्ध कराएगा बैठक की अध्यक्षता सहकार भारती ललितपुर जिला अध्यक्ष धर्म सिंह कुशवाहा ने की और संचालन पूर्व जिला महामंत्री आलोक जैन ने किया। इस दौरान सहकार भारती श्रम सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ब्रजेश गुप्ता विभाग सह संयोजक प्रवीण भार्गव जिला संगठन प्रमुख विभूति भूषण चौरसिया जिला संपर्क प्रमुख सुरेंद्र सिंह पस्तोर आर एस एस सह कार्यवाहक मनीष श्रीवास्तव, सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष जालौन उपेन्द्र सिंह रजावत, मनोज कुमार तिवारी टाटा, बांसी सहकारी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुदामा प्रसाद दुबे, ब्रज राम पटेल, डीएस विवेक, , जिला महिला प्रमुख नीलम सोनी,एसएचजी प्रमुख राजकुमारी बुंदेला, राजकुमार चौरसिया, उदय सिंह राणा, हरिमोहन गोस्वामी, आलोक जैन, गौरव चतुर्वेदी, अभिषेक शर्मा, अमित दुबे गोल्डन, कुंज बिहारी शर्मा, आनंद राजपूत, मृतमजय चंदेल, दीप्ति राजे सहित जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों के संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *