टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं क्रिकेट का आर्यावर्त बैंक स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब ने किया आयोजन

आर्यावर्त बैंक स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिताओं प्रमुख्तः टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं क्रिकेट का फाइनल खेला गया ।


टेबल टेनिस में जहां एकल में पुरुष वर्ग में सचिन दीक्षित व महिलाओं में हिमांगी और युगल में पुरुष वर्ग से शांतनु एवं मनीष की जोड़ी और महिलओं में चांदनी एवं नीतिका की जोड़ी ने बाजी मारी।

वहीं बैडमिंटन में एकल में पुरुष वर्ग में देवम यादव व महिलाओं में चांदनी गुप्ता और युगल में पुरुष वर्ग से इशांत और प्रखर की जोड़ी और महिलओं में चांदनी एवं नीतिका की जोड़ी ने बाजी मारी ।
साथ ही क्रिकेट का फाइनल लखनऊ एवं हाथरस क्षेत्रीय कार्यालय के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने आशुतोष सिंह की कप्तानी में विजय का परचम लहराया।
टॉस जीतकर लखनऊ टीम ने हाथरस को बल्लेबाजी का न्योता दिया ।
हाथरस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में लखनऊ टीम ने हर्षित मिश्रा के 42 एवं सुमित मिश्रा के 29 रन और शरद चन्द चौबे के 28 रन की बदौलत लक्ष्य को 8 विकेट से 32 गेंद शेष रहते आसानी से प्राप्त कर लिया। लखनऊ की टीम से शरद चन्द चौबे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन 28 रन एवं 1 विकेट के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
वहीं टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए करन राज को बेस्ट बैट्समैन एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विनय तिवारी को बेस्ट बॉलर और आशुतोष सिंह को बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड भी मिला।
फाइनल मैच में मुख्य अतिथि, बैंक के चेयरमैन संतोष. एस ने दोनो टीमों का उत्साहवर्धन किया और टीमों का मनोबल बढ़ाते हुए दोनो टीमों को बधाई दी और साथ ही जीत की ऊर्जा बैंक की प्रगति में संचारित करने की सलाह भी दी ।

कार्यक्रम में आर्यावर्त स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष एवं बैंक के सहायक महाप्रबंधक, के.के.सिंह, मुख्य प्रबंधक, आशुतोष चौबे, वरिष्ठ प्रबंधक, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आलोक रावत, प्रमोद रावत, सोनी शिल्पा, पियूष श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *