अवध बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक, पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

 

 

लखनऊ, 17 मार्च 2025: अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, लखनऊ की कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक आज दोपहर 1:00 बजे एसोसिएशन के मीटिंग रूम में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आर० डी० शाही ने की, जबकि महासचिव मनोज द्विवेदी कुमार ने बैठक का संचालन किया।

 

बैठक में विभूतिखंड, गोमतीनगर, लखनऊ थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ता श्री सौरभ वर्मा एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, अमानवीय व्यवहार एवं फर्जी प्राथमिकी दर्ज किए जाने की घटना पर गहन चर्चा हुई। कार्यकारिणी ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही, अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी प्राथमिकी को तत्काल निरस्त करने की मांग भी उठाई गई।

 

अवध बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए त्वरित रूप से ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू किया जाए। अधिवक्ताओं को न्याय प्रक्रिया का अभिन्न अंग बताते हुए कार्यकारिणी ने कहा कि उनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।

 

इस घटना से अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस अत्याचार के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का सुझाव दिया। विचार-विमर्श के पश्चात कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 18 मार्च 2025 को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *