बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने हरित पर्यावरण की संकल्पना के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

 

पार्कों को लिया गोद और चलाया पौधारोपण अभियान, जुटाया ग्रीन डिपॉजिट

5 जून 2024: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्वों के तहत कई पहलें कीं।

देश भर में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालयों ने पार्कों और उद्यानों को गोद लिया और 498 से अधिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। इन पार्कों को गोद लेते हुए, बैंक इनके बगीचों की देखभाल और रखरखाव, पौधे और फूलों की क्यारियाँ लगाने एवं उन्हें कूड़े-कचरे से मुक्त रखने संबंधी उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेगा।

इसके अलावा, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, बैंक ने हाल ही में शुरू की गई बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉज़िट स्कीम पर केंद्रित एक जागरूकता अभियान चलाया जिसके दौरान जमाकर्ताओं और पर्यावरण दोनों के लिए योजना के फ़ायदों के बारे में जानकारी दी गई। बॉब अर्थ ग्रीन टर्म डिपॉजिट में प्रति वर्ष 7.15% तक की ब्याज दर उपलब्ध है और इसके तहत जुटाई गई धनराशि का उपयोग पात्र पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं और क्षेत्रों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। केवल दो दिनों में, बैंक ने 4,000 से अधिक खाते खोले जिसमें 16.92 करोड़ रुपये की कुल जमा राशि प्राप्त हुई।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यपालक निदेशक, श्री लाल सिंह के साथ पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा में, हम एक हरित भविष्य के निर्माण के लिए प्रभावी उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष हमने देश के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी का सामना करने के साथ जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। इस क्षेत्र में शीघ्र प्रयास किए जाने जरूरी हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संवहनीय भविष्य के निर्माण की मुहिम में अपना योगदान देने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस से बेहतर अवसर नहीं हो सकता है।”

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *