पर्यावरण दिवस के अवसर पर लुलु मॉल ने आयोजित की साईकिल प्रतियोगिता

 

लखनऊ: लखनऊ का सुप्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन लुलु मॉल किसी भी मौके को यादगार खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है पर इस बार उसने पर्यावरण दिवस के मौके पर साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

 

लुलु मॉल और डेकाथलॉन ने साथ मिलकर चार एवं पांच जून को पर्यावरण को बेहतर और हरा भरा रखने की सोच से एक साईकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में ग्राहकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में एक बार में चार प्रतिभागी ही प्रतिभाग कर सकते थे। जीतने वाले प्रतियोगी को पर्यावरण दिवस के धरोहर के स्वरूप उपहार में ग्रीन ट्री दिया गया।

 

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा पर्यावरण बचाना एवं उसे सुरक्षित रखना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए, आज के दौर में जब प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग इतनी तेजी से बढ़ रही है, उसको संभालने का काम करने का एक मात्र तरीका है वातावरण का शुद्ध एवं हरा रखना इसी क्रम में लुलु मॉल ने डेकाथलॉन के साथ मिलकर साईकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *