बीपैक्स प्रकोष्ठ का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, सहकारिता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

मुख्य अतिथि जे.पी.एस. राठौर बोले – सहकारिता नीति 2025 से जन-जन को मिलेगा लाभ


लखनऊ। सहकार भारती के बीपैक्स प्रकोष्ठ द्वारा रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को चौधरी चरण सिंह सभागार, सहकारिता भवन, लखनऊ में प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि देश में पहली बार केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को दी गई। इसके तहत सहकारिता क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल करते हुए सहकारिता नीति 2025 लागू की गई, जो जनसामान्य को सशक्त और समृद्ध बनाने में सहायक है।

उन्होंने बताया कि सहकारिता को जन-जन की सहकारिता बनाने के लिए 2025 सहकारिता अभियान शुरू किया गया, जिसमें केवल सितम्बर माह में 30 लाख लोग जुड़कर 70 करोड़ रुपये की राशि जमा कर चुके हैं। पूर्व में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से ग्रसित सहकारी समितियां अब पारदर्शी प्रणाली के तहत कार्य कर रही हैं। एम-पैक्स के माध्यम से अधिक सदस्य बनाए गए हैं और 24 लाख नए सदस्यों के लक्ष्य के साथ अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।
श्री राठौर ने कहा कि सहकारी समितियों को 10 लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त सीमा प्रदान की गई है, जिसकी ब्याज पूर्ति राज्य सरकार कर रही है, ताकि ये समितियां आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहकार भारती ने कहा कि सहकारिता नीति 2025 से समाज के कमजोर वर्ग को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक मजबूती भी है। सहकारी संस्थाओं की पहुंच को गाँव-गाँव तक ले जाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करना आवश्यक है।
अध्यक्षीय स्वागत भाषण सहकार भारती उप्र. के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सहकार भारती इन्हें जन-जन से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेश के सभी वर्गों को जोड़ने का आह्वाहन किया साथ ही सहकारी समितियों के उत्थान के लिए सहकारिता मंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौपा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूपीसीबी के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने सुझाव दिया कि क्षेत्रीय विधायक और सांसद अपनी निधि से आर्थिक रूप से कमजोर सहकारी समितियों के अधोसंरचना को सशक्त बनाने में योगदान दें और सहकारी क्षेत्रों को तकनीकी रूप से मजबूत करने में सहकारिता मंत्री और प्रदेश की मुख्यमंत्री के सोचपर आज धरातल पर कार्य हो रहा है। वहीं बीपैक्स के राष्ट्रीय प्रमुख राज दत्त पाण्डेय ने सहकारिता को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया और हर गांव को इससे जोड़ने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश प्रमुख बीपैक्स बृजेश कुमार सिंह, जसविंदर सिंह, श्रीमती मीनाक्षी राय, वाल्मीकि त्रिपाठी, डी0पी0पाठक और प्रदेश भर से सहकार भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश की बी पैक्स सहकारी समितियों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *