बीएसएनएल का दिवाली बोनांजा ऑफर “फर्स्ट रिचार्ज कूपन” ₹1 प्लान लॉन्च

 

 

पूजा श्रीवास्तव

 

15 अगस्त को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने फर्स्ट रिचार्ज कूपन एक रुपए का लॉन्च किया था जिसमें एक महीने की वैलिडिटी के साथ 2जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग थी जिसकी सफलता के बाद एक बार फिर बीएसएनएल ने अपने एफआरसी ₹1 के प्लान को दीपावली के मौके पर लॉन्च किया है जो भी 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रहेगा। ये बातें पीजीएम विक्रय एवं विपणन पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्कल दूरसंचार सदन हजरतगंज लखनऊ ने जारी एक बयान में दीं।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (पूर्वी) परिमंडल के सभी रिटेल मोबाइल ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

 

 

बीएसएनएल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रस्तुत एफआरसी ₹1 ने ग्राहकों के बीच अपार लोकप्रियता प्राप्त की। इस योजना के अंतर्गत लाखों नए ग्राहकों ने बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़कर इसकी किफायती और विश्वसनीय सेवाओं का अनुभव किया। ग्राहकों के उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए ही बीएसएनएल ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ₹1 दिवाली बोनांजा लॉन्च किया है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस त्योहारी अवसर का लाभ उठा सकें।

 

₹1 दिवाली बोनांजा प्लान की प्रमुख विशेषताएँ

 

एम. आर. पी. है। मात्र

 

वॉयसः सभी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग

 

डेटा प्रतिदिन 2 जीबी

एसएमएसः प्रतिदिन 100 एसएमएस

 

ऑफर अवधि 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक

 

यह विशेष ऑफर 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक नई बीएसएनएल सिम लेने एवं मोबाइल पोर्ट-इन करने वाले उपभोक्ताओं के लिए मान्य रहेगा। इस योजना का उद्देश्य अधिकाधिक उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की मजबूत नेटवर्क सेवाओं से जोड़ना और हर घर बीएसएनएल आत्मनिर्भर भारत की ओर के संकल्प को साकार करना है।

 

बीएसएनएल अपने ग्राहकों को किफायती, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिवद्ध है। ₹1 दिवाली बोनांजा बीएसएनएल के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर ग्राहकों को समर्पित है, जो उत्सव की खुशियाँ बहाने के साथ-साथ डिजिटल भारत के सपने को और सशक्त करेगा।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *