मेगा लोन फेस्टिवल यूपी कोऑपरेटिव बैंक की इंदिरा नगर शाखा में 

 

खुशियों के त्यौहार के साथ यूपी कोऑपरेटिव बैंक में 25 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच मेगा लोन फेस्टिवल ऑफर चल रहा है, जिसका मकसद सीडी रेशों और विकास के भागीदार के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

इसी क्रम में रामसागर मिश्र ( इंदिरा नगर) शाखा में लोन मेले का उद्घाटन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता लखनऊ वैशाली सिंह ने किया।

 

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता व शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री पवन कुमार पाण्डेय, श्री दिलीप कुमार प्रसाद “उप महा प्रबंधक/नोडल अधिकारी, श्री आस्तिक चौबे, मार्केटिंग अधिकारी, मुख्यालय, द्वारा ऋण लाभार्थियों को चेक वितरण कराया गया, उक्त मेले में प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा विकास (उद्दमी)/ युवा स्वरोजगार योजना के ऋण लाभार्थियों को चेक वितरण किये गये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा अपने व्याख्यान में अवगत कराया की सहकारिता एक विभाग नहीं बल्कि यह एक आन्दोलन है, इस आन्दोलन में उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक द्वारा ऋण लाभार्थियों को क्रेडिट लोन प्रदान कर सहकारिता आन्दोलन को निरन्तर आगे बढाया जा रहा है तथा श्री अजय कुमार सिंह सम्मानित ग्राहक व सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बैंक शाखा के इतिहास व सहकारिता के सबंध में अविस्मरणीय व्याख्यान प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर पर शाखा के मुख्य प्रबंधक द्वारा बैंक के उपस्थित सम्मानित आगंतुको को बैंक द्वारा किफायती दरो व जीरो प्रोसेसिंग फीस, विभिन्न ऋण योजनाओ, निक्षेपो एवं लाकर सुविधा के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी दी गयी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *