पासपोर्ट कार्यालय में चल रहे रिश्वत कांड को सीबीआई ने किया खुलासा

गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और ट्रैवल एजेंट के बीच में चल रहा है अवैध गठ जोड़ जो कि पासपोर्ट आवेदकों से मामलें को सुलझाने की एवज में आर्थिक लाभ कमाते थे।

पासपोर्ट आवेदकों से पुलिस सत्यापन, रिपोर्ट, दस्तावेजों की स्कैनिंग, पासपोर्ट की छपाई, पासपोर्ट को भेजना तक का काम होता था इसमें गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोट कार्यालय में कर्मी पेमेंट गेटवे का उपयोग करते थे पांच लोगों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार।

सीबीआई ने पेमेंट-गेटवे के माध्यम से रिश्वत स्वीकार करने के आरोप पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के कर्मियों सहित 05 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया एवं तलाशी ली

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, सीजीओ- कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद के पासपोर्ट सहायकों/वरिष्ठ पासपोर्ट सहायकों एवं एक निजी व्यक्ति सहित 05 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने, पासपोर्ट आवेदकों के आरपीओ गाजियाबाद में लंबित मामलों को सुलझाने के एवज में अनुचित आर्थिक लाभ/रिश्वत प्राप्त कर षड्यंत्र रचा एवं कदाचार में लिप्त रहे।

यह भी आरोप है कि आरोपी निजी व्यक्ति, पासपोर्ट आवेदकों के लिए, पुलिस सत्यापन रिपोर्ट/दस्तावेजों की स्कैनिंग/पासपोर्ट की छपाई/पासपोर्ट का प्रेषण आदि भेजने हेतु क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में कार्यरत कर्मियों से सम्पर्क किया करता था, जिन पासपोर्ट आवेदकों के पासपोर्ट आवेदन आरपीओ गाजियाबाद में लंबित थे।। इसके एवज में, उसने कथित तौर पर विभिन्न पेमेंट गेटवे का प्रयोग करके आरोपी पासपोर्ट कर्मियों को अवैध रिश्वत का भुगतान किया।

आगे यह आरोप है कि दिनाँक 14.06.2022 से 02.07.2023 के दौरान, आरोपी निजी व्यक्ति ने पासपोर्ट आवेदकों के मामलों को सुलझाने के बदले में 1,57,600/- रु. का अनुचित आर्थिक लाभ/रिश्वत प्राप्त की। इस प्रकार प्राप्त की गई कथित राशि, उसके द्वारा यूपीआई के माध्यम से विभिन्न लेनदेन के माध्यम से आरोपी पासपोर्ट कर्मियों / उनके परिवार के सदस्यों / मित्रों / ज्ञात व्यक्तियों के बैंक वॉलेट / बैंक खातों में स्थानांतरित की गई।

आरोपी व्यक्तियों के मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) स्थित परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

इस मामले में जाँच जारी है।
’’’’

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *