सीबीएसई टापर्स का हुआ प्रतिभा सम्मान

  1. *एस आर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब, लखनऊ में सीबीएसई टापर्स का हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
    एस आर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब, लखनऊ में आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की उद्घोषणा के उपरांत सभी प्रतिभावान छात्र – छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |                      गौरतलब है कि दिनांक 13.5.2024 को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था जिसमें एस आर ग्लोबल स्कूल के होनहारों ने शत प्रतिशत परीक्षाफल देकर जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है | बच्चों के सतत प्रयास व कड़ी मेहनत के फलस्वरूप प्राप्त हुई सफलता से एस आर ग्लोबल स्कूल स्वयं को गौरन्वित महसूस कर रहा है | आज के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के आदरणीय चेयरमैन व माननीय सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान जी रहे जिन्होंने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को अंगवस्त्रम (फटका) व माला पहनाकर स्वागत किया | माननीय सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान जी द्वारा विद्यालय के कक्षा 10 के सभी 79 होनहारों व कक्षा 12 के सभी 31 प्रतिभावान छात्र–छात्राओं जिन्होंने कक्षा 10 व 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें टैबलेट, ट्राली बैग, स्कूल बैग, स्मार्ट वाच, मिल्टन वाटर बाटल, अकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड की स्कूल ट्राफी देकर सम्मानित किया गया | अपने उद्बोधन में संस्थान के आदरणीय चेयरमैन सर ने बच्चों को सतत एवं निरन्तर प्रयत्न करने के लिए प्रेरित किया तथा अपने छात्र जीवन की उपलब्धि एवं प्रारम्भिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए निरन्तर प्रयास एवं लक्ष्य की एकाग्रता को सफलता का मंत्र बताया | प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अभिभावकों को मंच पर संस्थान के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया | विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र प्रथम श्रीवास्तव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया | कक्षा 10 के अन्य 79 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में मनीष कुमार (96.6 प्रतिशत), दिव्यांशी सिंह (96.2 प्रतिशत), वनिशा राज (96.2 प्रतिशत), आशू खरवार (95.6 प्रतिशत), प्रतिभा मिश्रा (95.6 प्रतिशत), कशनी मिश्रा (95.4 प्रतिशत), करुनेंद्र प्रताप सिंह यादव (95 प्रतिशत), वनिशा मौर्या (95 प्रतिशत), यशी पाण्डेय (94.8 प्रतिशत), अभिवंत मौर्या (9.8 प्रतिशत), नैन्सी यादव (94.8 प्रतिशत), अलंकृता रस्तोगी (94.2 प्रतिशत) अभिराज पाण्डेय (94 प्रतिशत), परी शुक्ला (94 प्रतिशत) एवं शौर्य चौहान (94 प्रतिशत) सहित अन्य 62 मेधावियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपना मान बढाया है | प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इसी श्रृंखला में कक्षा 12 की होनहार छात्रा श्रिया सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है | छात्रा श्रिया सिंह के अतिरिक्त कुशाग्र चन्द्र (95.6 प्रतिशत), आयूषी मौर्या (95.2 प्रतिशत), वैष्णवी अवस्थी (94.8 प्रतिशत), वैभव बंसल (94.4 प्रतिशत), अंशिका (94.4 प्रतिशत), शिवांश यादव (94.2 प्रतिशत), देविका भल्ला (94.2 प्रतिशत) अथर्व शर्मा (94.2 प्रतिशत), पुष्पेन्द्र कुमार (93.4 प्रतिशत), सौम्य अग्रवाल (93.4 प्रतिशत), प्रतिष्ठा शुक्ला (92.4 प्रतिशत), महिमा वर्मा (92.4 प्रतिशत), एवं अनामिका भारती (92 प्रतिशत) सहित अन्य 17 मेधावियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम की 2024 में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराया है | विद्यालय के डीन अकेडमिक दीपक सिंह ने अपने सभी प्यारे बच्चों अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी और अपने उद्बोधन में कहा कि “ प्यारे बच्चों आप ही हमारी ताकत हो, आप ही हमारा मान- सम्मान हो और आप ही हमारा भविष्य हो | आप की कड़ी मेहनत ने जो कर दिखाया है निश्चित रूप से हमारा और हमारे शिक्षकों का व विद्यालय का नाम रोशन हुआ है | प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अभिभावकों का विद्यालय के प्रिंसिपल सी के ओझा व वाईस प्रिंसिपल शालिनी श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया और उनके पाल्यों द्वारा रचे गए कीर्तिमान के लिए उन्हें बधाई भी दी गई तथा सभी बच्चों को आशीर्वाद भी दिया गया | संस्थान की अधिशासी निदेशिका मोनिका तिवारी ने छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी |

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *