उ0 प्र0 सचिवालय शाखा लखनऊ के नवीनीकृत परिसर का उदघाटन मुख्यमंत्री ने किया

पूजा श्रीवास्तव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक,उ0 प्र0 सचिवालय शाखा लखनऊ के नवीनीकृत परिसर का उदघाटन किया गया। जिससे ग्राहकों को शाखा में बेहतर एवं ज्यादा जगह मिल पाएगी जो उनको उत्कृष्ठ सेवा प्रदान करने में कारगर होगी। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना, मुख्य सचिव,उ0 प्र0 दुर्गा शंकर मिश्र,एवं एस बी आई लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक, शरद स. चांडक, की गरिमामयी मौजूदगी रही।

इस उदघाटन के अवसर पर लखनऊ नेटवर्क -1 के महाप्रबंधक अरुण कुमार साहू, उप महाप्रबंधक आर0 नटराजन, शाखा के सहायक महाप्रबन्धक रणधीर कुमार झा सहित अन्य बैंक अधिकारी एवं सरकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान, सचिवालय कर्मचारी राजेश्वर प्रसाद जिनकी दुर्भाग्य पूर्ण मृत्यु हो गयी थी, के नॉमिनी ललितेश यादव को एसबीआई की तरफ से दुर्घटना मृत्य ुबीमा का चेक प्रदान किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Employee Safety Reinforces Wildlife Care and Public Service

Lucknow Zoo Strengthens Monsoon Preparedness Raincoats and Umbrellas Distributed to Employees Pooja Srivastava | Any …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *