इरम कान्वेट कालेज में अच्छे रैंक वाले बच्चे किये गये सम्मानित

लखनऊ। चैपटिया स्थित इरम कान्वेट कालेज में आज उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंनें अपने क्लास में उच्च रैंक हासिल करी  मौका था वार्षिक रिजल्ट वितरण का। इस बार रैंक हासिल करने वालों में लड़कियो ने बाजी मारी और लड़कों के मुकाबले में ज्याद पुरस्कार जीते । सुबह से बच्चे अपने माता पिता के साथ स्कूल में मौजूद थे । कालेज की ओर से बच्चों को रैंक के अनुसार विभिन्न पुरस्कार वितरित करते हुए स्कूल की प्रिसिपल रुचि निगम  ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में और ज्यादा लगन के साथ पढ़ाई करने का हौसला मिलता है । रुचि निगम ने अपने सबंोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ एक अच्छा नागरिक बनने की भी शिक्षा ग्रहण करने की ज़रुरत है जिससे वह यह बच्चे आगे चलकर देश के विकास में अपना योगदान अच्छी तरह से दे सकें । इस कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के कुल 69 बच्चों को सम्मानित किया गया । जिसमें मुख्य रुप से क्लास 7ए से इनाया नासिर,शाज़िया अंजुम,सदफ अंसारी , क्लास 7 बी से हलीमा साबिर, अरहमा, तैयबा रियाज़ । क्लास 8 बी से जैनब खान, तंज़ीना,अरबिया । क्लास 6 बी से इंशा खान, इलमा खातून, जुवेरिया । क्लास नर्सरी से हुमैरा, अफशीन, इनाया । क्लास केजी ए से उमैमा खालिद,आमिना इमरान, अरबाज़ रसूल , क्लास केजी0बी से अब्दुल्ला , कबीर खान , इनाया खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से पुष्पा,रितु,सबीहा,अर्चना सेन,आकांक्षा पाठक,सामिया फातिमा आदि टीचर्स का योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन अदीबा मैम ने किया ।

 

 

 

About

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *