स्टेट बैंक में राजभाषा पखवाड़ा 2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह

 स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा पखवाड़ा 2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारो कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक, श्री शरद सत्यनारायण चांडक ने इस अवसर पर हिंदी की समावेशी प्रकृति को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी वह भाषा है जिसका किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई प्रतिद्वंदिता या टकराव नहीं है। हिंदी ने मराठी सहित अन्य भारतीय भाषाओं से भी शब्द लिए हैं और एक भाषा के रूप में इसकी समावेशी प्रकृति ने ही इसे जीवंत और प्रवाहपूर्ण बनाए रखा है।

श्री चांडक ने इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों के सुलभ संदर्भ के लिए “राजभाषा ज्ञान पुस्तिका” और “एचआर पुस्तिका” का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने हिंदी पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं, जिसमें पूरे मंडल से लगभग 2200 स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की थी, सहित मंडल निबंध प्रतियोगिता तथा चित्रांकन एवं कैलिग्राफ़ी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया, और गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कंठस्थ अनुवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बैंक की कीर्ति बढ़ाने के लिए कार्यालय में पदस्थ श्री दिवाकर मणि, मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।

उक्त कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन  शेखर शुक्ला, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक, अभिषेक शुक्ला ने किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *