उत्तर प्रदेश को 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में उ0 प्र0 मेडिकल टूरिज्म एंड फार्मा एक्सपो बनेगा रामबाण- अतुल श्रीवास्तव

 

उत्तर प्रदेश को चिकित्सा पर्यटन, फार्मास्युटिकल, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों के लिए पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की राजधानी में उ0 प्र0 मेडिकल टूरिज्म एंड फार्मा एक्सपो का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर, 2023 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है। यें जानकारियां प्रेेसवार्ता के दौरान पीएचडीसीसीआई यूपी चौप्टर के क्षेत्रीय निदेशक अतुल श्रीवास्तव और सम्मेलन के अध्यक्ष आशुतोष सोती कांफ्रेंस कन्वेनर दीपक सहा और मोहम्मद फरहान ने चैप्टर के मुख्यालय गोमती नगर में दीं

 

अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपो एवं समिट का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है इसका मकसद राज्य के 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में कैसे योगदान देंगे।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन और दयाशंकर मिश्रा दयालु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

सम्मेलन के अध्यक्ष अशुतोष सोती ने बतया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 4-6 तकनीकी सत्र होंगे जिसमें सरकार, नौकरशाहों, अस्पतालों, फार्मास्युटिकल कंपनियों, डायग्नोस्टिक और वेलनेस सेंटर, टूर और ट्रैवल कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं आदि के प्रसिद्ध प्रमुख लोग शामिल होंगे, जो राज्य में चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि साझा करेंगे। इस क्षेत्र के लिए निवेश, प्रोत्साहन और सब्सिडी से संबंधित नीतियों पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जिससे इच्छुक संस्था और व्यक्ति लाभ उठा सकेंगे और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकेंगे।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बीस से तीस संस्थाएं , प्रदर्शकों के रूप में एक्सपो में भाग लेंगे।

सम्मेलन और एक्सपो दोनों आगंतुकों के लिए निःशुल्क हैं। आशुतोष सोती और अतुल श्रीवास्तव दोनों ने एक्सपो और सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए अनुरोध किया ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *