प्रदेश के नगरीय निकायों में निराश्रितों के लिए व्यापक इंतज़ाम’

एनी टाइम न्यूज नेटवर्कं  प्रदेश में बढ़ती ठण्ड एवं शीतलहर को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों द्वारा निराश्रित एवं दुर्बल वर्ग के आश्रयहीन व्यक्तियों को सुरक्षित ठहराव उपलब्ध कराने हेतु व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। शासन के निर्देशों के अनुपालन में शहरी क्षेत्रों में रैन बसेरों/शेल्टर होम्स की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठण्ड के कारण असहाय न रहे।प्रदेशभर के नगरीय निकायों में ’298 स्थायी रैन बसेरों’ के साथ-साथ ’550 अस्थायी रैन बसेरों’ की व्यवस्था की गई है। इन रैन बसेरों में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें ठण्ड से राहत मिल सके।

इसके अतिरिक्त, ठण्ड से बचाव के लिए रैन बसेरों एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर ’3638 अलाव’ जलाए जा रहे हैं। साथ ही, जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से अब तक ’1781 कंबलों का वितरण’ किया जा चुका है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत स्तर पर यह अभियान लगातार जारी है। नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि रैन बसेरों की नियमित निगरानी की जाए तथा अलाव, कंबल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठण्ड एवं शीतलहर के दौरान प्रदेश का कोई भी निराश्रित नागरिक असुरक्षित न रहे और सभी को गरिमापूर्ण संरक्षण मिल सके।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *