कोटा में मेडिकल के छात्र मनजोत छाबड़ा के दुखद निधन पर धरना प्रर्दशन

 

गुरुद्वारा आलमबाग द्वारा चौराहे पर एक सांकेतिक धरने एक का आयोजन किया प्रधान निर्मल सिंह, अध्यक्ष , महामंत्री रत पाल सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किया गया ा
पीछे हाथ बांध कर आठ गाँठें लगी हो , मूँग पर प्लासिटक बंधी है कमरे का सामान बिखरा हो .. इतने सारे प्रमाण होने पर भी राजस्थान पुलिस इस हत्या को आतमहत्या बता कर अपना पल्ला झाड़ रही है .. और इसी तरह से अगर देश के भविष्य हमारी नौजवान पीढ़ी को इस तरह से मार दिया जायेगा तो हमारे भविष्य का क्या होगा । ये जानकारी मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने जारी एक बयान में दी।

अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि मनजोत के माता पिता को मनजोत के जाने का बहुत भारी दुख है और इस बात का भी दुख है कि उसकी हत्या को आत्म हत्या बता कर केस को बन्द करने की कोशिश की जा रही है ।
महामंत्री रतपाल सिंह गोल्डी के नेतृत्व में आलमबाग चौराहे पर इस माँग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया ।
पिछले दिनों कोटा में मेडिकल के छात्र मनजोत छाबड़ा की के निधन पर
उसके परिवार द्वारा उसकी हत्या की आशंका की गई है , कमेटी द्वारा सरकार से यह माँग की जाती है इसकी जाँच ब्ठप् द्वारा की जाए जिससे के परिवार को न्याय मिल सके।
प्रदर्शन में अनिल वरमानी अध्यक्ष पंजाबी सनातनी महासभा, लखविन्दर पाल सिंह घई, नगर मंत्री, परविन्दर सिंह सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, दिलप्रीत सिंह विर्क, हरीश कोहली , राजेन्द्र सिंह राजू ,ब्रजिन्दर पाल सिंह ,मनमोहन सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा चन्दर नगर , हरपाल सिंह गुलाटी , मनमोहन सिंह मोहनी , सर्वजीत सिंह नामित पार्षद, तेजपाल सिंह बग्गा,भूपिन्दर सिंह पिन्दा , रणबीर सिंह कलसी व अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *